वायरल न्यूज़

Optical Illusion: इस पेंटिंग में कितने लोगों के चेहरे दिख रहे हैं? आंखों के सामने होते हुए भी नहीं बता पाए लोग

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक चैलेंज ने लोगों का दिमाग घुमाकर रख दिया है। जहां शेयर की गई एक पेंटिंग की तस्वीर में छिपे चेहरों की संख्या पूछी गई है। क्या आप इस सवाल का सही जवाब दे पाएंगे?

Image

इस पेंटिंग में कितने चेहरे दिख रहे हैं (X/@wwiqtest)

Viral Optical Illusion: कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी पहेलियां वायरल होती हैं, जो लोगों का दिमाग घुमा देती है। लोग घंटों खपा देते हैं लेकिन उसका हल नहीं निकाल पाते। ऐसी ही दिमाग को उलझा देने वाली एक पहेली इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें एक पेंटिंग के अंदर दिख रहे लोगों की संख्या पूछी गई है।

30 सेकेंड का है वक्त

अगर आप इस पेंटिंग को गौर से देखेंगे तो आप पाएंगे कि पेंटर ने इस पेंटिंग को कुछ इस तरह बनाया गया है कि लोगों के चेहरे सामने होते हुए भी आसानी से नहीं दिख रहे। अब चैलेंज यही है कि आपको उन चेहरों को ढूंढ निकालना है और पेंटिंग के अंदर बने चेहरों की सही सख्या बतानी है। इस चैलेंज के लिए आपको 30 सेकेंड का समय दिया गया है।

दिए गए ऑप्शन में से बताइए क्या है सही जवाब

यह ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (Optical Illusion Challenge) सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसे सोशल साइट एक्स पर @wwiqtest नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पेंटिंग के साथ जवाब के लिए लोगों को 3 ऑप्शन दिए गए है। जिनमें से एक सही ऑप्शन को चुनना है। ये 3 ऑप्शन हैं, 2, 3 और 4. आपको इन तीनों ऑप्शन में से सही ऑप्शन बताना है। कई लोगों ने इस सवाल का जवाब देने की कोशिश की है लेकिन बहुत कम लोगों ने ही इसका सही जवाब दिया है।

Viral Optical Illusion

ये रहा सही जवाब (X/@wwiqtest)

ये है सही जवाब

अगर आप भी अब तक सही जवाब नहीं बता पाए तो चलिए हम आपको इस सवाल का सही जवाब बता देते हैं। दरअसल, इस पेंटिंग में चार चेहरे छिपे हुए थे। इस सही जवाब चार कैसे होगा उसके लिए हमने ऊपर एक तस्वीर लगाई है, जिसमें उन चार चेहरों को हाइलाइट किया गया है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article