वायरल न्यूज़

Optical Illusion: खुद को मानते हैं 'तुर्रम खां' तो ढूंढकर दिखाइए कबूतरों के बीच में छिपी 'बिल्ली', वो भी महज 12 सेकंड में...

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 17, 2023, 07:25 AM IST

Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक नई तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें आपको कबूतरों का झुंड दिखाई देगा। इस तस्वीर में से आपको 'बिल्ली' ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, वो भी महज 12 सेकंड में...। अगर आपने इस चैलेंज को पूरा कर लिया तो आप कहलाएंगे 'तुर्रम खां'।

Image

आखिर कहां छिपी है 'बिल्ली'?

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • 'बिल्ली' ढूंढने का चैलेंज
  • 12 सेकंड का दिया गया समय

Optical Illusion Viral Photo: इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक नई तस्वीर वायरल हो रही है, जो दिखने में काफी पेचीदा लग रही है। दरअसल, इस तस्वीर में एक अलग जानवर छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। जैसे ही आप इस तस्वीर को देखेंगे, आपका दिमाग घूम जाएगा और आपको समझ में ही नहीं आएगा कि आखिर इसमें वो अलग सा दिखने वाला जानवर कहां है। लेकिन ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Viral News) की तस्वीरों से लगाव रखने वाले लोग ऐसी तस्वीरों को सर्च करते रहते हैं, जिसे वे सॉल्व करना काफी पसंद करते हैं। यह दिमागी टेस्ट करने के लिए एक बेहतर उपाय भी है।

दरअसल, इस तस्वीर में आपको कबूतरों का झुंड दिखाई देगा, जिसमें छिपी हुई 'बिल्ली' ढूंढने (Optical Illusion Hidden Challenge) का चैलेंज दिया गया है। ऐसे में अगर आप खुद को पारखी नजरों वाला समझते हैं तो इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाकर दिखाइए। तभी आप 'तुर्रम खां' कहलाएंगे। अगर आपका आईक्यू लेवल (IQ Level) अच्छा होगा तो आप इस पजल को झट से सॉल्व कर लेंगे। ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Eye Test) की इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए 12 सेकंड का समय दिया है। क्या आप इतने कम समय में खोज पाएंगे।

Optical Illusion Photo

ये रही छिपी 'बिल्ली'

आखिर कहां छिपी है 'बिल्ली'?

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर (Optical Illusion Viral Photo) से अगर आपने कबूतरों के झुंड से छिपी हुई 'बिल्ली' ढूंढ ली हो तो आप हमें कमेंट कर भी बता सकते हैं। लेकिन अगर आप अब तक इस पजल की गुत्थी सुलझाने में असफल रहे हैं, तो कोई बात नहीं.., अब ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऊपर दिए गए तस्वीर में बने हुए लाल सर्कल को देखिए, वहां आपको छिपी हुई 'बिल्ली' दिख जाएगी। अब जब आपको छिपी हुई 'बिल्ली' दिख ही गई है तो क्यूं ना.. थोड़ा परेशान रिश्तेदारों और परिचितों को भी कर लिया जाए। इससे आप उनका भी दिमागी टेस्ट भी ले सकते हैं कि उनका दिमाग आखिर कितना तेज चलता है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article