वायरल न्यूज़

Optical Illusion: खुद को मानते हैं 'तीस मार खां' तो ढूंढकर दिखाइए तस्वीर में छिपी 'तीन छोटी चिड़ियां'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 16, 2023, 07:33 AM IST

Optical Illusion Photo: इंट रनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक नई तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर से 'तीन छोटी चिड़ियां' ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, वो भी महज 08 सेकंड में...। अगर आपने इस चैलेंज को पूरा कर लिया तो आप कहलाएंगे 'तीस मार खां'।

Image

आखिर कहां छिपी है 'तीन छोटी चिड़ियां'?

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • 'तीन छोटी चिड़ियां' ढूंढने का चैलेंज
  • 08 सेकंड का दिया गया समय

Optical Illusion Viral Photo: इंटरनेट पर रोजाना ऑप्टिकल इल्यूजन की काफी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, इनमें से कुछ काफी आसान तो कुछ काफी कठिन होते हैं, जिन्हें सॉल्व करने में दिमाग चकरा जाता है। लेकिन ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Viral News) की तस्वीरों से लगाव रखने वाले लोग ऐसी तस्वीरों का इंतजार करते रहते हैं कि आखिर कब ऐसी तस्वीरें उन्हें दिखाई दे और वे अपना समय इस पर लगाए। इन तस्वीरों को सॉल्व करने में भी उन्हें काफी मजा आता है। यह दिमागी टेस्ट करने के लिए एक बेहतर उपाय भी है।

दरअसल, इस तस्वीर में आपको एक बड़ी चिड़ियां दिखाई देगी। लेकिन इस तस्वीर में 'तीन छोटी चिड़ियां' छिपी हुई है, जिन्हें ढूंढने (Optical Illusion Hidden Challenge) का चैलेंज दिया गया है। ऐसे में अगर आप खुद को 'तीस मार खां' समझते हैं तो इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाकर दिखाइए। तभी आप एक दमदार खिलाड़ी कहलाएंगे। अगर आपका आईक्यू लेवल (IQ Level) अच्छा होगा तो आप इस पजल को फटाक से सॉल्व कर लेंगे। वैसे बता दें, ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Eye Test) की इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए 08 सेकंड का समय दिया है। क्या आप इतने कम समय में ये सॉल्व कर पाएंगे?

Optical Illusion Solution Photo

ये रही 'तीन छोटी चिड़ियां'

आखिर कहां छिपी है 'तीन छोटी चिड़ियां'?

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर (Optical Illusion Viral Photo) से अगर आपने 'तीन छोटी चिड़ियां' ढूंढ लिया हो तो आप हमें कमेंट कर भी बता सकते हैं। लेकिन अगर अब तक आप इस तस्वीर की गुत्थी नहीं सुलझा पाए हैं तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऊपर दिए गए तस्वीर में आपको तीन लाल सर्कल दिख जाएंगे। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको इन सर्कल्स में 'तीन छोटी चिड़ियां' दिख जाएंगी। अब जब आपने तस्वीर में छिपी हुई इन चिड़ियों को ढूंढ ही लिया है तो फिर क्यूं ना.. थोड़ा परेशान अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भी कर लीजिए। और उनके भी दिमाग का टेस्ट ले लीजिए कि आखिर वे ऐसा कर पाते हैं या नहीं?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article