वायरल न्यूज़

Optical illusion: आपके पास केवल 5 सेकंड का है समय, जिसने Head ढूंढ लिया उसे मिलेगा बिग सैल्यूट

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 5, 2023, 11:12 AM IST

Optical illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें Herd की भीड़ में Head ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। जिसने 5 सेकंड में इस चैलेंज को पूरा कर लिया है वो वाकई जीनियस हैं।

Image

Head ढूंढने का अनोखा चैलेंज

Optical illusion Photo: सोशल मीडिया पर रोजाना ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion) की एक से एक मजेदार तस्वीरें वायरल (Viral Photo) होती रहती हैं। इन तस्वीरों को देखकर बड़े-बड़े दिग्गज का दिमाग चकरा जाता है। क्योंकि, तस्वीर में जिस तरह का चैलेंज दिया जाता है उसे सॉल्व करना सबके बस की बात नहीं है। हालांकि, कुछ लोग इतने तेज-तर्रार होते हैं कि किसी भी पहेली को आसानी से सुलझा देते हैं। उनकी नजरें बाज से भी तेज होती है। इसी कड़ी में ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Eye Test) की एक और मजेदार तस्वीर सामने आई है, जिसके चक्रव्यूह में कई लोग फंस गए। आलम ये है कि इस गुत्थी को सुलझाने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए हैं।

दरअसल, ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Viral Photo) की तस्वीरें काफी भ्रामक होती हैं। बार-बार देखने के बाद भी सच्चाई नहीं दिखाई देती रहती है। इस तस्वीर में भी लोगों को ऐसा चैलेंज दिया गया है, जिसने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। तस्वीर में हर तरफ Herd की भीड़ लगी हुई है। इस भीड़ में लोगों को Head ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। बड़ी बात ये है कि इस चैलेंज को पूरा करने के लिए केवल 5 सेकंड का समय दिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि जिसने तय समय में इस चैलेंज को पूरा कर लिया उसे बिग सैल्यूट किया जाएगा। अगर आपके अंदर वो पावर और दिव्यशक्ति है, तो इस पजल को सॉल्व करके बताएं।

क्या आपकी नजर तेज है?

आज तक आपने कई तरह के पजल सॉल्व किए होंगे, अगर इसे सॉल्व कर दिया तो वाकई आप जीनियस हैं। तो बिना देरी किए Herd की भीड़ में Head को ढूंढना शुरू कर दीजिए। आइए, देखते हैं कितने लोग पहेली की गुत्थी को सुलझा पाते हैं।

Optical illusion

लाल घेरे में छिपा है Head

मिल गया Head

जिन लोगों को Head मिल गया वो कमेंट कर बताएं। जिन्हें अब तक नहीं मिला वो एक बार और ट्राई कर सकते हैं। अगर अब भी आपको जवाब नहीं मिला, तो दूसरी तस्वीर को गौर से देखें लाल घेरे में आपको Head दिख जाएगा। अब इस मजेदार चैलेंज को आप दूसरों के साथ शेयर करें और देखें कितने लोगों का दिमाग चलता है और पहेली को सॉल्व कर पाते हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article