वायरल न्यूज़

Optical Illusion: कौवे जैसी होगी चालाकी, तभी ढूंढ पाएंगे 24, खोजने में 99% लोग हुए फेल

ऑप्टिकल इल्यूजन की एक बेहद ही पेचीदा तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें से 24 ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 12 सेकंड का समय भी मिला है।

Image

तस्वीर में कहां छिपा है 24 (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की वायरल हुई तस्वीर
  • तस्वीर में से ढूंढना है 24
  • ढूंढने के लिए मिला 12 सेकंड

Optical Illusion Hidden Test: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आपको सबकुछ देखने को मिल जाता है। कभी एंटरटेनमेंट तो कभी नॉलेज वाली पोस्ट। पिछले काफी समय इंटरनेट पर पजल वाले फोटो शेयर किए जा रहे हैं, जिसे सॉल्व करने का चैलेंज दिया जाता है। इन तस्वीरों में कुछ न कुछ खोजने का चैलेंज दिया जाता है। इस तरह की तस्वीरें ऑप्टिकल इल्यूजन में आती है। ऐसी ही एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीर काफी पेचीदा बताई जा रही है। इस तस्वीर में आपको उल्टा 24 लिखा हुआ दिखाई देगा, जिसकी भीड़ में सीधा 24 छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए के लिए 12 सेकंड का समय दिया गया है। कहा जा रहा है कि अब तक इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए 99% लोग हार मान चुके हैं। लेकिन फिर भी इसे सॉल्व नहीं कर पाए हैं। ऐसे में अगर आप इस तस्वीर को सॉल्व कर लेते हैं तो आपका दिमाग कौवे की तरह तेज माना जाएगा।

Optical Illusion Eye Test Solution

तस्वीर में यहां छिपा है 24

तस्वीर में यहां छिपा है 24

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में से 24 ढूंढना किसी बच्चे का खेल नहीं है। इसे सॉल्व करने में अब तक कई धुरंधर के दिमाग की बत्ती बुझ चुकी है। ऐसे में अगर आप भी इस तस्वीर में से 24 नहीं ढूंढ पाए हैं तो ऊपर दी गई तस्वीर में एक बार देख लीजिए। वहां आपको एक लाल सर्कल दिखाई देगा, जहां आप सीधा लिखा हुआ 24 देख सकते हैं। ऐसे में अगर आप चाहे तो अपने रिश्तेदारों को ये तस्वीर भेज सकते हैं और उनका आईक्यू टेस्ट ले सकते हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article