वायरल न्यूज़

Optical Illusion: दिमाग के धागे खुल जाएंगे, फिर भी नहीं ढूंढ पाएंगे 52, दम है तो खोजकर दिखाइए

ऑप्टिकल इल्यूजन की एक जबरदस्त तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें से 52 ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसे सॉल्व करने के लिए 10 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

तस्वीर में कहां छिपा है 52

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में से ढूंढना है 52
  • ढूंढने के लिए मिला 10 सेकंड

Optical Illusion Hidden Test: ऑप्टिकल इल्यूजन की कई सारी तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिन्हें देखते ही दिमाग चकरा जाता है। इन तस्वीरों को सॉल्व करने में सुबह से शाम हो जाती है लेकिन फिर भी ये सॉल्व नहीं हो पाती। एक ऐसी ही खतरनाक तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो एकदम जबरदस्त है। तस्वीर को देखते ही आप भी हैरान रह जाएंगे। इस तस्वीर को अब तक जिसने भी सॉल्व करने की कोशिश की, उनके पसीने छूट गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तस्वीर में आपको 5Z की भीड़ नजर आएगी, जिसमें से 52 ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए के लिए 10 सेकंड का समय दिया गया है। कहा जा रहा है कि कई योद्धाओं ने इसे सॉल्व करने की कोशिश की, लेकिन अभी तक कोई इसे सॉल्व नहीं कर पाया। ऐसे में अगर आप भी खुद को महान योद्धा मानते हैं तो ऑप्टिकल की इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाकर दिखाइए। अगर आपने ऐसा कर दिखाया तो आपको दमदार खिलाड़ी माना जाएगा।

Optical Illusion Solution

तस्वीर में यहां छिपा है 52

तस्वीर में यहां छिपा है 52

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में से 52 ढूंढने वाले को दमदार खिलाड़ी की उपाधि दी जाएगी। हालांकि, इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक 99% लोग फेल हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि कोई चालाक इंसान ही इसे सॉल्व कर पाएगा। वैसे अगर आपको भी तस्वीर में 52 नजर नहीं आया तो आप ऊपर दी गई तस्वीर को ध्यान से देखिए, वहां आपको 52 दिख जाएगा। तो देखा आपने तस्वीर को सॉल्व करना कितना आसान था लेकिन फिर भी लोग इसे सॉल्व नहीं कर पा रहे थे।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article