वायरल न्यूज़

Optical Illusion: सिर्फ नजरों का है कमाल, 182 की भीड़ में छिपा है 102, खोज लिया तो कहलाएंगे 'जांबाज योद्धा'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 21, 2023, 09:20 AM IST

Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की हर रोज नई तस्वीर वायरल होती रहती है। ऐसे में आज हम आपके लिए जो तस्वीर लेकर आए हैं, उसमें से 182 की भीड़ में से 102 ढूंढकर दिखाना है। इसके लिए महज 05 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

आखिर कहां छिपा है '102'?

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुई ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर
  • 182 की भीड़ में से 102 ढूंढने का चैलेंज
  • 05 सेकंड का दिया गया समय

Optical Illusion Viral Photo: इंटरनेट पर आए दिन ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें वायरल होती रहती है। ऐसे में इन तस्वीरों को सॉल्व करना काफी आसान भी माना जाता है और काफी कठिन भी। कहा जाता है कि ये तस्वीरें सिर्फ नजरों के खेल पर आधारित होती है। ऐसे में कई ये आसानी से सॉल्व भी हो जाती है लेकिन कई बार तो दिमाग का दही बना के ही छोड़ती है। लेकिन ऐसी तस्वीरों (Optical Illusion Viral News) से लगाव रखने वाले लोग इसे झट से सॉल्व कर लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसे लोगों की कैटगरी में आते हैं, जिन्हें ऐसी तस्वीरों की गुत्थी सुलझाने में बड़ा ही मजा भी आता है।

दरअसल, इस तस्वीर में एक आपको 182 की नंबर सीरीज देखने को मिलेगी, जिसकी भीड़ में 102 ढूंढने (Optical Illusion Hidden Challenge) का चैलेंज दिया गया है। ऐसे में अगर आप भी खुद को दिमागदार मानते हैं तो आप तस्वीर की गुत्थी सुलझाकर दिखाइए, तभी आप एक दमदार खिलाड़ी कहलाएंगे। वैसे एक बात बता देते हैं कि अगर आपका आईक्यू लेवल (IQ Level) जबरदस्त होगा तो ये आपके लिए बाएं हाथ का खेल है। ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Eye Test) की इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए 05 सेकंड का समय दिया है। देखा जाए तो ये काफी कम समय है, लेकिन अगर आपने इतने कम समय में इसे सॉल्व कर दिया तो आप 'जांबाज योद्धा' कहलाएंगे।

Optical Illusion Solution Photo

ये रहा 102

आखिर कहां छिपा है '102'?

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर (Optical Illusion Viral Photo) से अगर आपने '102' ढूंढ लिया हो तो आप हमें कमेंट कर भी बता सकते हैं। लेकिन अगर आप अभी 182 की भीड़ में से 102 खोजने में असफल रहे हैं तो ज्यादा परेशान मत होइए, हम आपकी इस समस्या को सुलझा देते हैं। अब आप ऊपर दिए गए तस्वीर में बने लाल को देखिए, जिसमें आपको 102 दिख जाएगा। अब जब आपने 102 ढूंढ ही लिया है तो क्यों ना थोड़ा सा परेशान अपने दोस्तों और चहेतों को भी कर लिया जाए। ऐसे में आप उनके भी दिमाग का अंदाजा लगा सकते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article