वायरल न्यूज़

Optical Illusion: सिर्फ नजरों से तेज व्यक्ति ही खोज पाएगा तस्वीर में छिपा 'खरगोश', ढूंढ लिया तो कहलाएंगे 'शहंशाह'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 20, 2023, 07:38 AM IST

Optical Illusion Photo: इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक नई तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें से छिपा हुआ 'खरगोश' ढूंढकर दिखाना है। इसके लिए महज 07 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

आखिर कहां छिपा है 'खरगोश'?

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • 'खरगोश' ढूंढने का चैलेंज
  • 07 सेकंड का दिया गया समय

Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें काफी सुर्खियां बटोर रही है। ये तस्वीरें कई बार तो काफी आसान होता है ताकि लोग इसे आसानी से सॉल्व कर लेते हैं, लेकिन कई बार ये अच्छे-अच्छों की बत्ती गुल कर देता है। ऐसे में इन तस्वीरों (Optical Illusion Viral News) से लगाव रखने वाले लोग इसे सॉल्व करने के लिए काफी पागल रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन लोगों की कैटगरी में आते हैं उन्हें इसे सॉल्व करने में काफी मजा भी आता है। यह दिमाग को और भी स्ट्रांग बना देता है।

दरअसल, इस तस्वीर में एक 'खरगोश' छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने (Optical Illusion Hidden Challenge) का चैलेंज मिला है। ऐसे में अगर आप भी खुद को पारखी नजरों वाला समझते हैं तो इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाकर दिखाइए, तभी आप एक दमदार खिलाड़ी कहलाएंगे। वैसे एक बात बता देते हैं कि अगर आपका आईक्यू लेवल (IQ Level) अच्छा होगा तो आप इसे झट से सॉल्व कर लेंगे। ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Eye Test) की इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए 07 सेकंड का समय दिया है। देखा जाए तो ये काफी कम समय है, लेकिन अगर आपने इतने कम समय में इसे सॉल्व कर दिया तो आप 'शहंशाह' कहलाएंगे।

Optical Illusion Solution Photo

ये रहा छिपा 'खरगोश'

आखिर कहां छिपा है 'खरगोश'?

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर (Optical Illusion Viral Photo) से अगर आपने 'खरगोश' ढूंढ लिया हो तो आप हमें कमेंट कर भी बता सकते हैं। लेकिन अगर आप अब तक इस पजल की गुत्थी सुलझाने में सफल नहीं हो पाए हैं तो ज्यादा सोचिए.. हम आपकी इस मुश्किल को काफी आसान बना देते हैं या फिर चलिए सॉल्व ही कर देते हैं। ऊपर तस्वीर में बने हुए लाल सर्कल को ध्यान से देखिए, उसमें आपको छिपा हुआ खरगोश 'खरगोश' दिख जाएगा। अब जब आपको 'खरगोश' दिख ही गया है तो क्यूं ना.. थोड़ा परेशान अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को भी कर लिया जाए। इससे आप उनके आईक्यू लेवल का टेस्ट भी कर सकते हैं कि उनका दिमाग आखिर कितना तेज चलता है..।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article