वायरल न्यूज़

तस्वीर में बिल्कुल अलग है एक घर, दम है तो 10 सेकंड में खोजकर दिखाइए

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 15, 2024, 01:43 PM IST

Optical Illusion Brain Test: दिमाग का टेस्ट लेने वाली ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। तस्वीर में एक बेहद सामान्य रहस्य छिपा है, जिसे आपको जल्द से जल्द खोज निकालना है।

Image

तस्वीर में एक घर बिल्कुल अलग बना है। (Photo- Twitter)

Optical Illusion Brain Test: सोशल मीडिया की दुनिया में ऐसी ढेरों तस्वीरें मौजूद हैं, जिनमें कुछ खास रहस्य छिपे होते हैं। मगर उन तस्वीरों में छिपे रहस्य को खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। कई बार तो ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जिनमें रहस्य नजर के ठीक सामने होता है। मगर उसे खोजने में भी लंबा समय बीत जाता है। हालांकि अच्छी बात है कि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है। अगर आप भी खुद की नजरों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो एक जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं।

अलग है एक घर

तस्वीर में देखने में बेहद सामान्य ही है। इसमें बहुत सारे घर नजर आते हैं। सभी देखने में बिल्कुल एक जैसे हैं। किसी में भी जरा भी फर्क नजर नहीं आता है। मगर दर्जनों घरों के बीच एक बिल्कुल अलग है। यानी उसका डिजाइन दूसरे घरों से अलग है। आपको उसी घर को खोज निकालना है। हालांकि इससे पहले उस खास घर को खोजना शुरू करें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको उस घर को खोजने के लिए सिर्फ 10 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में उस घर को खोज पाए तो आपको चैंपियन मान लेंगे। अगर नहीं खोज पाए तो इसका जवाब भी यहीं मिलेगा।

यहां देखिए जवाब

Brain Test

Brain Test

देख लिया सभी घरों में एक बिल्कुल अलग है। मगर दस सेकंड के भीतर उसे खोजना आसान काम नहीं था। अब जिन्होंने दस सेकंड से पहले उस खास घर को खोज लिया उसकी नजर वाकई बहुत तेज है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article