वायरल न्यूज़

पापा कहते थे बड़ा नाम करेगा, मगर बेटा गणित का 5 भी नहीं ढूंढ़ पाया, क्या आपमें है दम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 20, 2025, 07:38 AM IST

Optical Illusion Brain Test: ब्रेन टेस्ट वाली इस तस्वीर में हर तरफ गणित का 2 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं इसमें एक जगह 5 नंबर भी छिपा हुआ है। मगर उस नंबर को खोजना आज बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

Image

गणित के 2 नंबर की भीड़ में 5 ढूंढ़ना बिल्कुल भी आसान नहीं है। (Photo/Twitter)

Optical Illusion Brain Test: दिमाग और आंखों की कसरत के लिए ऑप्टिकल इल्यूजन एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इसमें खास तस्वीर हमारे सामने होती है और उसमें छिपे ऑब्जेक्ट को ढूंढ़ने का चैलेंज मिलता है। कई बार हम इन चैलेंज को पूरा करते हैं तो कई बार बहुत मुश्किल भी होती है। अभी हम एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करना का चैलेंज मिला है।

दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर

वायरल तस्वीर गणित के कुछ खास अंकों से जुड़ी है। इसमें आपको हर तरफ 2 लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि इसी 2 की भीड़ में एक जगह 5 नंबर भी छिपा हुआ है। वो नंबर ऐसी जगह छिपा है जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं है। खुद पापा जिसके बारे में कहते थे कि बेटा बड़ा नाम करेगा, मगर वो बेटा भी तय समय में इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पाया है।

क्या आपने जवाब तलाश कर लिया

मगर क्या आपमें दम है जो पांच सेकंड के भीतर बता पाएं कि तस्वीर में नजर आ रहे दो नंबर की भीड़ में पांच कहां पर छिपा है। अगर आपने जवाब तलाश कर लिया मुकद्दर का सिकंदर मान लिया जाएगा। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो परेशान नहीं होना है। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

यहां देखें जवाब

Brain Test Challenge

यहां गोल घेरे में देखें जवाब।

देख लिया ना 2 नंबर की भीड़ में पांच ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना हर किसी के लिए आसान काम नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article