Optical Illusion and Puzzle Image : सोशल मीडिया पर लगभग रोज ही कई प्रकार की पहेलियों की फोटो वायरल होती रहती हैं। ऐसे में तत्काल प्रभाव से उसके जवाब दे पाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि ये फोटो आपकी आंखों को तेज करने और दिमाग को एकाग्र रखने में मददगार होती हैं। इन फोटो की मदद से आपको कभी जानवरों की पहचान करनी होती है तो कभी फोटो में छिपे नंबर को ढूंढ़कर निकालना होता है। इन सभी पहेलियों को जवाब देकर कम से कम समय में आपको अपनी आंखों की दृष्टि को दुरुस्त करना होता है। इस बार भी हम आपके लिए ऐसी ही एक तस्वीर लेकर आए हैं, जिसे ढूंढ़ने में अब तक बड़े-बड़े तुर्रम खानों ने हार मान ली है।
क्या है फोटो में
फोटो में आप देख सकते हैं कि, जंगल के बीच में एक लोमड़ी है जो बीचों बीच खड़ी है। ये लोमड़ी जंगल में ही एक किनारे की ओर देख रही है और उसके आसपास काफी घने पेड़ और पौधे हैं। इन पेड़-पौधों में ही आपको छिपी हुई बिल्ली की आकृति की खोज करनी है। अगर आप दिए गए समय यानी 10 सेकंड में इस फोटो में बिल्ली को ढूंढ़ लेते हैं तो माना जाएगा कि, आपकी नजर काफी तेज है।

इस फोटो में ढूंढ़नी है बिल्ली।
फोटो में बिल्ली को ढूंढ़कर दिखाएं
अगर आपको लगता है कि, आपकी आंखें बहुत तेज हैं और आपको झट से किसी चीज को ढूंढ़ सकते हैं तो इस बार भी आपको चैलेंज स्वीकार करना होगा। दरअसल, इस फोटो में ऊपर दी हुई फोटो में आपको एक छिपी बिल्ली को ढूंढ़ निकालना है। इस बिल्ली को ढूंढ़ने के लिए आपको केवल 10 सेकंड का ही समय मिलेगा, जिसमें आपको ये चैलेंज पूरा करना है। ये फोटो न सिर्फ आपके मन को एकाग्र रखेगी, बल्कि आपकी नजरों की तेजी को भी पकड़ेगी।
ये रहा उत्तर
क्या आपको अभी तक फोटो में से बिल्ली नहीं मिली है ? तो परेशान न हों टाइम्स नाउ नवभारत अपने पाठकों की सुविधा का ध्यान रखता है। जिम्मेदार वेबसाइट होने के नाते हम आपको बताते हैं कि, आखिर इस फोटो में बिल्ली कहां छिपी हुई है। जवाब नीचे दी गई फोटो में है।

ये रहा जवाब।
लोमड़ी वाली इस वाली फोटो में बिल्ली की आकृति पेड़ की दो शाखाओं के बीच बनी हुई है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
