वायरल न्यूज़

Video: ‘जादू की झप्पी’ कुश्ती में बदली, शादी में स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के सामने ही भिड़ गए दोस्त

आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। यह वीडियो शादी से जुड़ा है, मगर देखने वालों को यह किसी कॉमेडी शो से कम नहीं लगा।

Image

शादी के स्टेज पर ही लड़ लिए दो दोस्त (X/@ChapraZila)

कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं, जिन्हें देख लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं लेती। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जिसे देखने के बाद लोग अपने पेट पकड़कर हंसते-हंसते गिर पड़े।

ये भी पढ़ें:

सब कुछ था नॉर्मल, फिर अचानक आया मजेदार ट्विस्ट!

आमतौर पर शादी का माहौल काफी शांत, खुशियों से भरा और थोड़ा इमोशनल होता है, लेकिन इस वीडियो में कुछ ऐसा हुआ कि पूरा माहौल ठहाके से भर गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे होते हैं। शादी में आए मेहमान उनसे मिलने ऊपर स्टेज पर आते हैं और फोटो खिंचवाते हैं। तभी इतने में दो दोस्त स्टेज पर आते हैं। पहले तो सब नॉर्मल लगता है, फिर वे दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। गले मिलते-मिलते दोनों दोस्त मजाक में एक-दूसरे को उठाने लगते हैं। लेकिन अगले ही पल यह सीन बिल्कुल पूरी तरह बदल जाता है और देखते ही देखते दोनों दोस्त आपस में ही भिड़ जाते हैं। फिर क्या था, दोनों एक-दूसरे को उठा-उठाकर स्टेज पर ही पटकने लगते हैं।

ये भी पढ़ें:

कुछ ऐसा था दूल्हा-दुल्हन का एक्सप्रेशन

इस पूरे ड्रामे को देख स्टेज पर बैठे दूल्हा-दुल्हन थोड़ी हैरान होते हैं और फिर वे हंसने लगते हैं। उन्हें देख ऐसा लग रहा है जैसे वे सोच रहे हों कि ये हमारी शादी में क्या चल रहा है। जैसे ही मामला थोड़ा आगे बढ़ता है, वहां मौजूद लोग तुरंत बीच में आते हैं और दोनों दोस्तों को अलग कर देते हैं। कुछ ही देर में सब शांत हो जाता है और दोनों दोस्त फिर से हंसते हुए एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं।

वीडियो पर आए लोगों के मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करीब 3 लाख लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसे दोस्त हर शादी में होते हैं।” दूसरे ने लिखा, "शादी में न जाने ऐसे-ऐसे लोग कहां से आ जाते हैं।" तीसरे ने लिखा, “ये तो शादी कम, रिंग फाइट ज्यादा लग रहा है।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article