वायरल न्यूज़

OMG: दिल्ली की सड़कों पर डोनाल्ड ट्रंप का जलवा! ऑटो पर लगाए गए पोस्टर, जानें क्या है पूरा मामला

OMG: देश की राष्ट्रीय दिल्ली में इन दिनों डोनाल्ड ट्रंप छाए हुए हैं। दरअसल, दिल्ली में ऑटो पर ट्रंप के पोस्टर लगाए गए हैं और आने वाले सयम में भारत के कई शहरों में भी पोस्टर लगेंगे।

Image

डोनाल्ड ट्रंप का जलवा (तस्वीर साभार- @sidhant)

OMG: इस समय पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हो रही है। क्योंकि, पिछले कुछ समय से अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच जंग जारी है। इस युद्ध को लेकर पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। लेकिन, इन सबके बीच भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) छाए हुए हैं। कई ऑटो पर डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट लगाए गए हैं। सुनकर और इस नजारे को देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिए, ऐसा क्या है जो दिल्ली की सड़कों पर डोनाल्ड ट्रंप अचानक से दिखने लगे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

दरअसल, इस साल जुलाई में अमेरिका अपनी आजादी का 250 साल पूरा करेगा। आजादी का जश्न अभी से शुरू हो गया है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस उत्सव की शुरुआत बेहद ही अनोखे अंदाज में की है। फ्रीडम 250 सेलिब्रेशन समारोह की शुरुआत करते हुए उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरों और अमेरिका के प्रतिष्ठित प्रतीकों वाले ऑटो रिक्शा का अनावरण किया। इस जश्न में ट्रंप की तस्वीरें वाले ऑटो छाए रहे। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों तक ये ऑटो शहर में घूमते हुए नजर आएंगे। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा- जिस तरह अमेरिका की आजादी का 250वां सालगिरह मना रहे हैं, वैसे ही अमेरिका-भारत साझेदारी की ताकत और जोश का भी सम्मान करते हैं। देखें पोस्ट...

दिल्ली की सड़कों पर छाए डोनाल्ड ट्रंप

सर्जियो ने आगे कहा कि ये ऑटो केवल दिल्ली तक ही नहीं रहेंगे। बल्कि, आने वाले समय में पूरे भारत में देखने को मिलेगी। अब यह मामला सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं। कुछ लोग जहां इस पहल की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि भारतीय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किसी विदेशी नेता के प्रचार के लिए क्यों किया जा रहा है। तो इस पोस्ट पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article