वायरल न्यूज़

OMG: जब अचानक बाइक सवार के सामने आ खड़ा हुआ शेर, फिर जो हुआ....

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 4, 2023, 10:12 AM IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है बाइक सवार दो युवक सड़क से जा रहा होता है तभी अचानक से सड़क पर बाइक सवार के सामने शेर आकर खड़ा हो जाता है और बाइक सवार की तरफ आने लगता है। शेर को अपनी तरफ आता देख बाइक सवार युवक तुरंत अपनी बाइक को पीछे की तरफ लेकर आता है और वहां से भागता है।

Image

जब अचानक बाइक सवार के सामने आ खड़ा हुआ शेर(Source:Instagram)

आप कई दफा पैसे खर्च कर जानवरों को देखने के लिए जंगल सफारी जाते हैं। यहां आपको कई तरह के जंगली जानवर भी देखने को मिलते होंगे। जंगल सफाली के दौरान अक्सर लोगों को शेर नज़र आते हैं जिसे देख डर तो लगता है लेकिन जंगल सफारी का असल मजा भी उसके बिना अधूरा लगता है। ऐसे में आप सोच लीजिए की अगर आप कहीं जा रहे हों और अचानक सड़क पर आपके सामने शेर आकर खड़ा हो जाए। ये सोच कर ही आपके रोंगड़े खड़े हो गए होंगे। लेकिन अगर मान लीजिए ये कल्पना हकीकत में तब्दील हो जाए तो आप क्या करेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है बाइक सवार दो युवक सड़क से जा रहा होता है तभी अचानक से सड़क पर बाइक सवार के सामने शेर आकर खड़ा हो जाता है और बाइक सवार की तरफ आने लगता है। शेर को अपनी तरफ आता देख बाइक सवार युवक तुरंत अपनी बाइक को पीछे की तरफ लेकर आता है और वहां से भागता है। वहीं सड़क पर एक कार भी लगी होती है और उस कार में कुछ लोग सवार होते हैं जिन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया है। शेर को अचानक बाइक के सामने देख बाइक सवार के डर से रोंगटे खड़े हो गए होंगे। इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो गए होंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ranthamboresome नाम की आईडी से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर अब तक सैकड़ों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article