Mother Feeds Worm to Child: एक मां और बेटे का रिश्ता कितना पवित्र और मजबूत होता है, इसके बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है। मां अपने बेटे को जिस प्रकार से प्यार व दुलार देती है, उसकी तारीफ पूरी दुनिया करती है। लेकिन कई बार कुछ ऐसे किस्से सुनने को मिलते हैं, जो एक मां और बेटे के रिश्ते में सवाल पैदा कर देते हैं। ये मामला भी कुछ ऐसा ही है, लेकिन इस कहानी में मां-बेटे के रिश्ते में कुछ हुआ नहीं है, बल्कि प्यार और इज्जत अभी भी बरकरार है। कहानी थोड़ी चटपटी है और थोड़ी शॉकिंग भी। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा...
दरअसल, कनाडा के टोरंटो की रहने वाली वीनस कलामी का एक दो साल का बेटा है, जिसे वह इन दिनों कीड़ों का स्वाद चखा रही हैं, वही कीड़ा जिसे देखते ही आप दूर भागने लगते हैं, है न मामला अजीब। अब जब इस मामले में महिला से पूछा गया कि वे आखिर ऐसा क्यों कर रही हैं तो उनका जवाब होश उड़ा देने वाला था। जी हां, उनका कहना था कि इससे बच्चे को प्रचुर मात्रा में प्रोटीन मिलेगी। इतना ही नहीं, अपने बेटे तो भुने हुए झींगुर का पाउडर खिलाती हैं, जिससे उसके शरीर में आयरन की कमी ना हो। उनका कहना है कि इससे एनीमिया का खतरा नहीं रहता और डायजेशन भी सही रहता है।
बच्चे में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए मां खिलाती है कीड़ा
मामले में महिला ने एक रोचक तथ्य बताया कि खाने पर उसके अधिक पैसे खर्च हो रहे थे, जिससे वह हमेशा मीट या मांस नहीं खरीद पा रही थी। ऐसे में उसके बच्चे को सही मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पा रहा था, जिसके बाद उसके उसने ऐसा अजीबोगरीब तरीका अपनाया और ना सिर्फ बच्चे को झींगुर का पाउडर खिलाया बल्कि इससे बने स्नैक्स भी दिए। अब ऐसा करने से उसके काफी पैसे भी बच रहे हैं। बता दें, महिला पेशे से एक सर्टिफाइड डायटिशियन और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट हैं और साथ ही फूड ब्लॉगिंग भी करती हैं। ऐसे में तमाम देशों में जाकर वे अलग-अलग प्रकार के कई डिशेज भी ट्राई कर चुकी हैं, जिसमें बिच्छू, मकड़ी, झींगुर और चीटी सबकुछ शामिल है।
