वायरल न्यूज़

OMG! काम वाली बाई ने मालकिन को WhatsApp पर भेजा ऐसा मैसेज, पढ़कर हिल गई मेमसाब

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 13, 2025, 09:04 AM IST

मुंबई निवासी एक महिला की मेड की अंग्रेजी सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है। इसमें काम वाली बाई ने इस अंदाज में छुट्टी मांगी जिसे पढ़कर नेटिजन्स भी चौंक गए। खुद घर की मालकिन ने बातचीत का स्क्रीशॉट एक्स पर शेयर किया है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक रूप से किया गया है। (Photo/Meta AI)

लोगों के बीच ये आम धारणा है कि घर में साफ सफाई का काम करने वाले नौकर अक्सर कम पढ़ लिखे होते हैं। कम पढ़े-लिखे होने की वजह से ही उन्हें छोटे-मोटे काम भी करने पढ़ते हैं। मगर एक काम वाली बाई ने लोगों की इस धारणा को बदल दिला। उल्टा उसकी गजब की अंग्रेजी ने लोगों को हिलाकर रख दिया। लोगों को यकीन नहीं हुआ कि घर में काम साफ सफाई का करने वाला भी इतनी परफेक्ट अंग्रेजी लिख सकता है। पूरा मामला तब सुर्खियों में आया जब मुंबई निवासी एक महिला ने एक्स (@rich_athinks) पर इससे जुड़ा अनुभव साझा किया।

काम वाली बाई की गजब अंग्रेजी ने हिला दिया

महिला ने अपनी काम वाली बाई के साथ WhatsApp पर छोटी सी बातचीत का स्क्रीनशॉट किया। स्क्रीनशॉट ने कुछ ही देर में पांच लाख से ज्यादा व्यूज बटोर लिए। नेटिजन्स भी जमकर इसपर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। स्क्रीनशॉट में देखेंगे कि काम वाली बाई ने मालकिन से इस अंदाज में छुट्टी मांगी जैसे कोई अपने बॉस से छुट्टी मांग रहा है। अंग्रेजी में काम वाली बाई लिखती है कि दीदी मैं माधुरी हूं। हम आपको बताना भूल गए थे कि हम नहीं आ पाएंगे। कल हम छुट्टी ले रहे हैं।

यहां देखें स्क्रीनशॉट

उसकी अंग्रेजी पढ़कर मालकिन भी हिल गईं कि उनकी मेड इतनी अच्छी अंग्रेजी भी जानती हैं। उन्होंने भी अगले ही मिनट ओके के साथ इसका जवाब दिया। मजेदार है इसके बाद रिप्लाई भी अंग्रेजी में ही आया है। अब काम वाली बाई की इतनी अच्छी अंग्रेजी से प्रभावित होकर महिला ने इसका स्क्रीनशॉट एक्स पर शेयर कर दिया। नेटिजन्स जमकर इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article