वायरल न्यूज़

OMG! क्रूज पर पार्टी करने गई महिला के साथ घटी ऐसी घटना, कंपनी को देना पड़ा 2.5 करोड़ रुपए का मुआवजा

एक महिला क्रूज पर पार्टी करने पहुंची थी, तभी उसके साथ ऐसी घटना घटी, जिससे वह परेशान होकर अदालत जा पहुंची। कोर्ट ने महिला के पक्ष में फैसला सुनाया और क्रूज कंपनी को 2.5 करोड़ रुपए का मुआवजा देना पड़ा।

Image

इस महिला को मिल ढाई करोड़ रुपए का मुआवजा (X/@CollinRugg)

OMG! अमेरिका से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां क्रूज पर सवार एक महिला के साथ ऐसी घटना घटी कि क्रूज कंपनी को उस महिला को तीन लाख डॉलर यानी करीब 2.5 करोड़ रुपए का मुआवजा देना पड़ा। आइए अब जानते हैं कि उस महिला के साथ ऐसा क्या हुआ था, जो उसे इतना भारी भरकम मुआवजा दिया गया।

क्या था मामला?

यह मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का है। जहां 45 साल की नर्स डायना सैंडर्स एक क्रूज पर पार्टी करने गई थीं। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को क्रूज (Cruise) पर 8 घंटे 39 मिनट के अंदर 14 टकीला शॉट्स (Tequila Shots) दे दिए गए। जिसके बाद वह काफी नशे में हो गईं और वे नशे की हालत में ही क्रूज की सीढ़ियों से गिर पड़ीं।

ये भी पढ़ें:

सीढ़ियों से गिरने के बाद महिला को लगी चोट

इस हादसे में महिला को कई गंभीर चोटें आईं। महिला का कहना था कि सीढ़ियों से गिरने की वजह से उसके सिर में चोट लग गई। जिससे उसके सिर में लगातार दर्द होने लगा। साथी ही उनके पीठ और टेलबोन में दर्द रहने लगा और महिला के शरीर पर कई जगह खरोंचें भी आईं। इन चोटों की वजह से महिला की हालत काफी खराब हो गई।

ये भी पढ़ें:

महिला ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

इन सबके बाद महिला ने अपने साथ हुई घटना को लेकर कोर्ट के दरवाजे खटखटाने पहुंची। महिला के वकील ने दलील दिया कि क्रूज स्टाफ को समय रहते शराब परोसना बंद कर देना चाहिए था, क्योंकि वह पहले ही नशे में थी। वकील का आरोप था कि कंपनी यात्रियों को ज्यादा शराब देने को बढ़ावा देती है, जिससे ऐसे हादसे हो सकते हैं।

कंपनी ने क्या जवाब दिया?

महिला के इन आरोपों को लेकर क्रूज (Cruise) कंपनी ने उसके सभी आरोपों को नकार दिया। वहीं, कंपनी का कहना था कि यह साफ नहीं है कि किसने शराब परोसी और महिला के नशे में होने के पक्के सबूत नहीं हैं। इन सभी दलीलों के बावजूद, कोर्ट ने महिला के पक्ष में फैसला सुनाया और उसे तीन लाख डॉलर यानी की आज की तारीख में करीब ढाई करोड़ रुपए का मुआवजा दिलाया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article