वायरल न्यूज़

Viral Video: जीना इसी का नाम है! मुंबई लोकल ट्रेन में बुजुर्गों ने गाया ऐसा गाना, सुनकर आ जाएगा मजा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 5, 2023, 10:34 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बुजुर्गों की टोली चलती ट्रेन में 'कांटा लगा..' गाने पर गाना गा रहा है और डांस भी कर रहे हैं। ऐसे में ये वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है।

Image

फोटो साभार - इंस्टाग्राम

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन में बुजुर्गों ने गाया गाना
  • गाने के साथ-साथ डांस भी किया
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Mumbai Local Train Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुछ बुजुर्ग लोग मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में बुजुर्ग गाना गा रहे हैं। इतनी अधिक उम्र होने के बावजूद ये लोग अपनी मस्ती और बचपन को नहीं भूलें। ऐसे में ये वीडियो यूजर्स को खासा पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बुजुर्ग लोग 'कांटा लगा..' गाना गा रहे हैं। इसके साथ वे लोग डांस भी कर रहे हैं। वैसे एक बात तो है कि इनकी मस्ती देख आपको कहावत जरूर याद आ जाएगी - उम्र है पचपन का और दिल है बचपन का। इनकी मस्ती और एनर्जी देखने के बाद आपके अंदर मस्त रहने वाला कीड़ा जाग जाएगा।

बुजुर्गों का गाना गाते हुए वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि लगता है सभी की सैलरी एक साथ आ गई है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे ही लोग अपनी जिंदगी में काफी मस्त रहते हैं और अपनी लाइफ का अच्छे से जीते हैं। इस वीडियो पर अब तक एक मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो को हजारों बार शेयर भी किया गया है। बता दें, इस वीडियो को '1998_roadrunner' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article