वायरल न्यूज़

सिलेंडर में लगे आग की लपटों से गर्मी ले रहा था शख्स, यूजर्स बोले - ई बिहार हो भैया, यहां कुछ भी हो सकेला

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक चचा सिलेंडर से आग तापते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनका ये वीडियो देख यूजर्स का कहना है कि चचा का उठना-बैठना यमराज के साथ है।

Image

सिलेंडर से आग तापते दिखे चचा (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सिलेंडर से आग ताप रहे थे चचा
  • स्वैग देख सबका दिमाग हिला
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Old Man Warming From Cylinder: दुनिया भर में आपको काफी लोग ऐसे मिल जाएंगे, जिनका स्वैग देख दिमाग चकरा जाता है। आज हम आपके लिए एक ऐसे ही शख्स का वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपके दिमाग के परखच्चे उड़ जाएंगे। वीडियो में दिखने वाला शख्स एक बूढ़ा आदमी है, जो अजीबोगरीब कांड करता नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा शख्स घरेलू सिलेंडर से आग ताप रहा है। सिलेंडर से आग तापते हुए उसका यह वीडियो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है और जमकर वायरल भी हो रहा है। लोगों का कहना है कि लगता है शख्स का उठना-बैठना यमराज के साथ है। इसीलिए उसे आगे आने वाले खतरे से कोई लेना देना नहीं। हालांकि, ऐसा करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए ऐसे स्टंट आप बिल्कुल न करें।

सिलेंडर से आग तापते दिखे चचा

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ई बिहार हो भैया, यहां कुछ भी हो सकेला। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि चचा का स्वैग अलग लेवल का है। बता दें, इस वीडियो को 'farhan_siddiqi_15' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अबतक साढे 5 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article