Running Truck Wrapped in Fire: गर्मी का सीजन आते ही आग लगना आम बात है लेकिन कई बार कुछ ज्वलनशील चीजों की वजह से भी आग लग जाता है। इससे काफी नुकसान भी होता है और आसपास का इलाका और लोग भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ट्रक सड़क पर दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान ट्रक के पिछले हिस्से में आग लगी हुई दिख रही है। दूर से तो ये कम लगता है लेकिन जैसे ही ट्रक पास में आती है, ऐसा लगता है जैसे ट्रक आग के गोले में तब्दील हो चुका हो। यूजर्स का कहना है कि इससे आसपास के इलाकों में भी दिक्कत हो सकती है और लोग भी हताहत हो सकते हैं।
सड़क पर दौड़ता दिखा आग में लिपटा ट्रक
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ट्रक ड्राइवर काफी दिक्कत हुई होगी, भगवान करें वो ठीक हो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इससे रास्ते पर चल रहे लोगों के जान पर आ सकती है। बता दें, इस वीडियो को 'indianhardclips' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अबतक 1 लाख 81 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
