Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक अतरंगी वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो को देखकर तो अच्छे-अच्छों का दिमाग घूम जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर दिन बन जाता है। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा हाहाकारी वीडियो आया है, जिसे देखकर आपकी बोलती भी बंद हो जाएगी। क्योंकि, एक चाचा जिस अतरंगी जुगाड़ के साथ बस के अंदर घुस, उसने सबको चौंका दिया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।
आप सबने जुगाड़ के कई अनोखे वीडियो देखे होंगे। कुछ जुगाड़ को देखकर तो आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ जुगाड़ को देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर्स भी घबर जाते हैं। एक बार फिर जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया को हिला दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक चाचा बस में घुसने के लिए अतरंगी जुगाड़ भिड़ाते नजर आए। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह चाचा खिड़की के जरिए बस के अंदर घुस रहे हैं। चाचा ने जिस तरह का स्वैग दिखाया, उसने जवानों के भी होश उड़ा दिए। किसी ने इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो...
चाचा का अतरंगी अंदाज
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'anandofficial_24' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस अनोखे जुगाड़ वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि चाचा ने तो गर्दा उड़ा दिया। कुछ का कहना है कि क्या अतरंगी अंदाज है। तो आपको चाचा का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
