वायरल न्यूज़

Dance Video: चाचा ने 'अखियों से गोली मारे' गाने पर किया ऐसा डांस, देखकर गोविंदा भी घबरा जाएंगे

Dance Video: सोशल मीडिया पर डांस के हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चाचा ने डांस से ऐसा धमाल मचाया, जिसे देखकर आपकी बोलती जरूर बंद हो जाएगी। आलम ये है कि इस डांस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

Image

चाचा ने डांस से मचाया धमाल (तस्वीर साभार- @mrsaurabhvlogs)

Dance Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) काफी फनी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Shocking Video) काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, डांस के भी कुछ वीडियो (Dance Video) लोगों के बीच धमाल मचाते रहते हैं। इसी कड़ी में एक चाचा ने डांस से ऐसा धमाल मचाया है, जिसे देखकर आप भी खुशी से झूम उठेंगे।

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आप सबने डांस के कई मजेदार वीडियो देखे होंगे। कुछ लोग तो डांस से ऐसा धमाल मचाते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया हिल जाती है। लोग उन डांस वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और कईयों को तारीफ भी मिलती है। इसी कड़ी में एक चाचा का डांस वीडियो लोगों के बीच गदर काट रहा है। क्योंकि, इस वीडियो में चाचा ने गोविंदा के गाने 'अखियों से गोली मारे' पर ऐसा हाहाकारी डांस किया, जिससे पूरा डांस फ्लोर हिल गया। वीडियो में चाचा का अंदाज और एनर्जी देखकर आप भी एक पल के लिए चौंक जाएंगे। तो दिल थामकर देखें ये मजेदार वीडियो...

चाचा का हाहाकारी डांस

चाचा के इस डांस वीडियो पर आप भी जरूर फिदा हो गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार डांस वीडियो को 'mrsaurabhvlogs' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब 48 हजार लोगों ने खबर लिखे जाने तक पसंद किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि चाचा ने तो माहौल बदल दिया। किसी का कहना है कि चाचा ने गदर डांस किया है। कुछ का कहना है कि चाचा ने तो महफिल लूट ली। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article