वायरल न्यूज़

ना सीट, ना ब्रेक, टूटा आधा हैंडल, फिर भी स्टंट करते दिखा बच्चा, साइकिल का हाल देख आपकी हालत भी हो जाएगी पंचर

हाल में टूटी-फूटी साइकिल के साथ स्टंट करते एक बच्चे का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह ना सिर्फ टूटे हुए साइकिल को चलाकर दिखा रहा है बल्कि वह उससे काफी शानदार स्टंट भी कर रहा है। एक बार आप भी इस वीडियो को देखें।

Image

टूटी-फूटी साइकिल होने के बावजूद स्टंट करते दिखा बालक (Instagram/@kk.meme11)

सोशल मीडिया पर आज के समय में अनोखे और हैरान कर देने वाले वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ ही जाता है, जिसे देख लोग हैरत में पड़ जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक सरकारी प्राइमरी स्कूल का बच्चा एक ऐसी साइकिल पर स्टंट करता नजर आया, जिसमें न तो सीट है, न ब्रेक, और न ही पूरा हैंडल। फिर भी बच्चे ने उस साइकिल से ऐसे करतब दिखाए कि देखने वालों के होश ही उड़ गए। वीडियो में इस बच्चे का जज्बा और हौसला देखकर हर कोई दंग रह गया।

टूटी-फूटी साइकिल से बच्चे ने किया स्टंट

वायरल हो रहा यह वीडियो एक सरकारी स्कूल के परिसर से सामने आया है, जिसमें एक शख्स उस बच्चे की टूटी-फूटी साइकिल को देखकर बता रहा है कि इस बच्चे के पास जो साइकिल है, उसमें ना तो सीट है और ना कोई ब्रेक है और ना ही पूरा हैंडल है। फिर भी यह बच्चा इस साइकिल को आराम से चलाता है। इसके बाद वह शख्स उस बच्चे से साइकिल को चलाने के लिए कहता है, जिसके बाद बच्चा साइकिल चलाकर दिखाता है।

साइकिल से स्टंट करते नजर आया बच्चा

बच्चा साइकिल पर बिना सीट के ही बैठ जाता है। फिर वह आधे हैंडल को पकड़े साइकिल को बैलेंस करके चलाता है। जब ब्रेक मारने की बारी आती है तो वह टायर पर अपना पैर रखकर साइकिल को रोकता है। ब्रेक मारते ही साइकिल का पिछला टायर हवा में नजर आता है। बच्चे को ऐसी साइकिल के साथ स्टंट करते देख लोग हैरान रह गए।

लोगों ने की बच्चे की तारीफ

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @kk.meme11 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों की संख्या में लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जिसमें लोग बच्चे की हिम्मत और जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह बच्चा सिखाता है कि अगर मन में जज्बा हो, तो संसाधनों की कमी भी आपको रोक नहीं सकती।" दूसरे ने लिखा, "हमें इस बच्चे से सीखना चाहिए कि कैसे सीमित संसाधनों में भी इतना कुछ किया जा सकता है।"

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article