वायरल न्यूज़

करियर की शुरुआत में ये गलती न करें, माइक्रोसॉफ्ट में काम करने वाली युवती ने नए लोगों को दिखाया असली रास्ता

26 साल के एक माइक्रोसॉफ्ट प्रोफेशनल ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की और उन्होंने कड़ी मेहनत और करियर ग्रोथ पर अपनी सलाह दी। फिलहाल उनका यह पोस्ट इस वक्त खूब वायरल हो रहा है।

Image

सांकेतिक तस्वीर (iStock)

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट हमें ऐसी भी देखने को मिलती हैं, जो सीधे हमारे दिल को छू जाती हैं। हाल में एक ऐसी ही पोस्ट 26 साल की माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारी नंदिनी शर्मा ने अपने X अकाउंट से शेयर की है। यह पोस्ट उन लोगों के लिए प्रेरणादायी है, जो अभी अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

रातों-रात नहीं मिलती सफलता

अपने पोस्ट में नंदिनी ने अपने शुरुआती करियर से जुड़े अनुभवों को शेयर करते हुए बताया कि सफलता रातों-रात नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि जैसे पैसा समय के साथ बढ़ता है, वैसे ही मेहनत और लगातार प्रयास भी समय के साथ बहुत बड़ा असर दिखाते हैं। अगर शुरुआती सालों में ईमानदारी से मेहनत की जाए, तो उसका फायदा आगे चलकर हमें जरूर मिलता है।

सही उम्र पर सही काम करना जरूरी

उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि 20 से 25 साल की उम्र सबसे बड़ी ताकत होती है। इस उम्र में लोगों के पास ज्यादा ऊर्जा होती है और जिम्मेदारियां भी कम होती हैं। नंदिनी के मुताबिक अगर इस समय खुद पर काम नहीं किया गया, तो आगे चलकर चीजें और मुश्किल हो जाती हैं। नंदिनी ने एक अहम बात यह भी कही कि लोग जितना सोचते हैं, उतना कोई उन्हें जज नहीं करता। ज्यादातर लोग अपनी ही जिंदगी में उलझे रहते हैं। यह समझ आने के बाद उन्हें नए काम सीखने का हौसला मिला।

इंसान की असली ग्रोथ जॉब से ही शुरू होती है

नंदनी ने अपने पोस्ट में एक खास मैसेज भी लिखा — “कोई आपको बचाने नहीं आने वाला।” उन्होंने साफ कहा कि डिग्री, कॉलेज या बड़ी कंपनी में नौकरी अपने आप सफलता नहीं दिलाती। करियर में आगे बढ़ने के लिए खुद जिम्मेदारी लेनी पड़ती है। दिलचस्प बात यह रही कि माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनी में काम करने के बावजूद नंदिनी ने यह माना कि वह अब भी अपनी फिटनेस, करियर और लाइफ गोल को समझने की कोशिश कर रही हैं। पोस्ट के अंत में उन्होंने टियर-2 और टियर-3 शहरों से आए आईटी प्रोफेशनल्स को एक खास संदेश दिया कि वे अकेले नहीं हैं। इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने सहमति जताई और कहा कि “जॉब मिलना अंत नहीं, असली ग्रोथ वहीं से शुरू होती है।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article