वायरल न्यूज़

VIDEO: भगवान बनकर आए देवदूत...बाढ़ के बीच सोती हुई मासूम को सीने से लगाकर बचाया, देखें दिल छू लेने वाला रेस्क्यू

Viral Video: असम में बाढ़ के भीषण संकट के बीच इंसानियत और साहस की एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। राहत और बचाव दल के जवानों ने बाढ़ के पानी में फंसी एक सोती हुई नवजात बच्ची को सुरक्षित निकालकर उसकी जान बचाई। रेस्क्यू टीम का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

दिल को छू लेने वाला नजारा

Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं असम इस समय कुदरत के कहर यानी भीषण बाढ़ (Flood Video) की त्रासदी से जूझ रहा है। चारों तरफ पानी का खौफनाक मंजर है, लेकिन इस आपदा के बीच से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो इंसानियत पर हमारा भरोसा और मजबूत करती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राहत और बचाव दल के जवान एक नवजात शिशु को बाढ़ के पानी के बीच से सुरक्षित बाहर निकालते दिख रहे हैं। इस नजारे ने लोगों का दिल छू लिया है और यूजर्स इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाढ़ का पानी घरों के छज्जों और दरवाजों तक पहुंच चुका है। बचाव दल के एक जवान ने हल्के गुलाबी कपड़े में लिपटी हुई नवजात बच्ची को बहुत ही सावधानी और प्यार से अपनी गोद में उठाया हुआ है। खास बात यह है कि बाहर इतना शोर और बाढ़ का पानी होने के बाद भी मासूम बच्ची अपने 'फरिश्ते' की गोद में बेफिक्र होकर सो रही थी। जवान पानी के बीच से गुजरते हुए बोट के पास पहुंचता है और बच्ची को दूसरे सहयोगी जवान को सौंपता है, जहां से उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाता है। देखें वीडियो...

दिल को छू लेने वाला नजारा

वीडियो सामने आते ही नेटिजन्स का दिल जीत रहा है। लोग बचाव दल के जवानों के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स ने जवानों को "असली हीरो" और "मसीहा" बताया है। लोगों का कहना है कि जहां एक तरफ बाढ़ का खौफ है, वहीं यह तस्वीर जीवन की उम्मीद और हौसले को दर्शाती है। यहां आपको बता दें कि असम में आई इस भीषण आपदा में रेस्क्यू टीम दिन-रात एक करके लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा रही है। कठिन परिस्थितियों में जवानों द्वारा दी जा रही यह निःस्वार्थ सेवा हर किसी को प्रेरित कर रही है। यह वीडियो साबित करता है कि हर अंधेरे के बाद उम्मीद का एक उजाला जरूर आता है।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article