वायरल न्यूज़

VIDEO: जब सुपरकार बनी 'महाकाल की सवारी', 5.5 करोड़ की मैकलारेन पर विराजे भोलेनाथ! सोशल मीडिया पर छाया अनोखा कांवड़

Viral Video: हरिद्वार कांवड़ यात्रा में इस बार भक्ति और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर के श्रद्धालुओं की एक टोली ने 5.5 करोड़ रुपये की McLaren Sports Car की थीम पर विशेष फाइबर मॉडल तैयार कर भव्य कांवड़ बनाई है। नीले रंग की इस स्पोर्ट्स कार पर भगवान महाकाल विराजमान हैं, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Image

सुपरकार बर बैठे बाबा भोलेनाथ ! (तस्वीर साभार- @bhukkad.yatri)

Viral video: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धर्मनगरी हरिद्वार में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। हर साल की तरह इस बार भी कांवड़ यात्रा में भक्तों की अगाध श्रद्धा के साथ-साथ उनकी अनोखी रचनात्मकता और अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। इस वर्ष कांवड़ मेले में सबसे बड़ा आकर्षण केंद्र बनी है-5.5 करोड़ रुपये की McLaren स्पोर्ट्स कार (McLaren Sports Car) थीम वाली कांवड़, जिसे देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ रही है। इतना ही नहीं यह कांवड़ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

    स्पोर्ट्स कार पर विराजे भगवान शिव!

    वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नीले और सफेद रंग की McLaren 720S स्पोर्ट्स कार के भव्य फाइबर मॉडल पर भगवान महादेव (त्रिशूल और डमरू धारण किए) विराजमान हैं। कार के बोनट को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे, फूलों की मालाओं और देवत्व के प्रतीकों से सजाया गया है। दिन के समय जहां यह कांवड़ फूलों से लदी अपनी अलग चमक बिखेरती है, वहीं रात के समय इसमें लगी शानदार एलईडी लाइट्स और फव्वारे इसकी भव्यता को कई गुना बढ़ा देते हैं। पारंपरिक कांवड़ों से हटकर तैयार की गई इस आधुनिक कांवड़ को देखने के लिए हरिद्वार की सड़कों और हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। राहगीर और अन्य कांवड़िए इस अनोखे नजारे को अपने कैमरों में कैद करने और इसके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे। देखें वीडियो...

    सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा शेयर

    कांवड़ यात्रा का यह वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स इस भक्ति और मॉडर्न थीम के तालमेल को खूब पसंद कर रहे हैं और 'हर-हर महादेव' व 'जय महाकाल' के कमेंट्स के साथ वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article