Book-Like Object Found On Mars: दुनिया कितनी आगे निकल चुकी है, इस बात अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल हो गया है। हर रोज हमारे वैज्ञानिक नए-नए खोज कर रहे हैं। ऐसे में नासा के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज की है, जिसे देखने के बाद आपकी अपनी ही आंखों पर शक करने लगेंगे। दरअसल, एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आपकी ही नहीं बल्कि किसी की भी आंखें धोखा खा सकती है। आलम ये है कि लोग इसे देखने के बाद काफी शॉक्ड हो जा रहे हैं।
दरअसल, इंटरनेट पर जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसे एक दफा देखने पर वह किताब नजर आएगी। लेकिन यह एक चट्टान है, जो मंगल ग्रह पर मिला। नासा के वैज्ञानिकों ने अपनी खोज के दौरान इसकी एक फोटो निकाली है, जो हुबहू एक खुली किताब की आकृति की तरह लग रही है। ऐसे में इसे देखने पर आप भ्रम में आ सकते हैं। अब होना क्या था..भाई बात भी तो मंगल ग्रह की है, जो काफी सालों से चर्चा में चल रहा है। और कहा जा रहा है कि यहां काफी जल्द ही जीने की राह आसान होने वाली है। अब ऐसे में ये किताब जैसी आकृति दिखने के बाद मंगल ग्रह और अधिक चर्चा का विषय बन गया है।
मंगल पर मिली किताब जैसी दिखाई देने वाली आकृति
ट्विटर पर वायरल हो रही ये तस्वीर अब सुर्खियां बन गई है। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि ये बेहद ही आश्चर्यजनक है। यह तो बिल्कुल खुली किताब की तरह दिखाई पड़ रहा है। अगर ध्यान से ना देखा जाए तो ये बिल्कुल किताब ही नजर आएगी जो सालों से खुली पड़ी हो और धूल खा गई हो। यह पोस्ट '@MarsCuriosity' नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। तो यह पोस्ट (Trending Post) आपको कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
