वायरल न्यूज़

ये क्या भाई... 4 साल बाद हुआ तलाक तो महिला ने फोटोग्राफर से मांग लिया रिफंड, सच्चाई जान दंग रह जाएंगे आप

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 9, 2023, 12:40 PM IST

एक महिला और फोटोग्राफर का चैट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें महिला अपने पति से शादी के चार बाद तलाक लेती है और फिर फोटोग्राफर से अपने वेडिंग शूट के पैसे वापस मांगती है। ऐसे में सोशल मीडिया में ये फोटो काफी धूम मचा रही है।

Image

तलाक के बाद फोटोग्राफी के पैसे का मांगा रिफंड

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी में कराया था फोटोशूट
  • तलाक के बाद फोटोग्राफर से वापस मांगे पैसे
  • फोटोग्राफर और महिला का चैट वायरल

Woman Ask For Refund After Divorce: इंटरनेट की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, ये किसी को पता नहीं होता। जब भी कोई पेचीदा मामला सामने आता है तो लोग इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। फिर क्या.. बस यूजर्स की नजरों में आना चाहिए और हो जाता है वायरल। इसी क्रम में एक चैट काफी वायरल (Viral Post) हो रहा है। ये चैट एक महिला और फोटोग्राफर के बीच हुई बातचीत की है।

सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral Post) हो रहे इस चैट में महिला अपने शादी में हायर किए गए फोटोग्राफर से दिए हुए पैसे रिफंड मांग रही है। सुनने में थोड़ा जरूर लगेगा आपको। लेकिन सच है। दरअसल, शादी के चार साल बाद महिला का तलाक हो गया, फिर क्या महिला ने अपने फोटोग्राफर मैसेज कर डाला। इस मैसेज में उसने लिखा कि हाय रोमियो.. अब मेरा तलाक हो गया है... ऐसे में मुझे और मेरे पति को शादी के उन फोटोज की कोई जरूरत नहीं है। ऐसे में शादी में फोटोग्राफी के लिए जो पैसे तुमने लिए थे, वो वापस कर दो।

तलाक के बाद फोटोग्राफी के पैसे का मांगा रिफंड

अब ऐसे में था क्या.. इस पर फोटोग्राफर ने कहा कि फोटोग्राफी की सर्विस रिफंडेबल नहीं होती। इसलिए मैं पैसे वापस नहीं कर सकता है.. माफ करो। अब ऐसे में वाट्सअप पर हुआ ये कंवर्जेशन ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और वे काफी मजे भी ले रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने मजाक में लिखा है कि अब तो मैं भी ऐसा ही करूंगा। वहीं, एक दूसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा है कि इसे महिला का फ्रस्ट्रेशन बताया। यह पोस्ट '@LanceRomeo' नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। तो यह पोस्ट (Trending Post) आपको कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article