वायरल न्यूज़

Viral Video: नानी ने नातिन को दिया ब्रेकअप पर खतरनाक वाला आइडिया, कहा - लड़कों की कमी है क्या?

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 9, 2023, 08:46 AM IST

नानी और दादी से बच्चों की कितनी पटरी खाती है, इस बात का अंदाजा आप इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं। ब्रेकअप पर बातचीत का ये मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी मस्त हो जाएंगे।

Image

ब्रेकअप पर नानी की राय (Image Credit : Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • नानी ने दिया नातिन को खतरनाक आइडिया
  • ब्रेकअप पर बताई अहम बात
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Nani Ka Viral Video: रील्स तो आप सभी देखते होंगे, इस दौरान आपको कुछ वीडियो मिल जाते होंगे जो आपको हमेशा के लिए याद रह जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए एक वीडियो (Viral Video) लेकर आए हैं, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो नानी और उनकी नातिन की बातचीत है, जो काफी मजेदार भी है। ऐसे में अगर आप भी ये वीडियो देखते हैं तो आपको भी ये वीडियो देख काफी मजा आने वाला है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में नानी अपनी नातिन को ब्रेकअप पर आइडिया देती हुई नजर आ रही है। इस दौरान नानी ने कहा कि लड़कों की कमी है क्या, एक जाएगा तो दूसरा आएगा। ऐसे में उनका ये आइडिया जमकर वायरल हो रहा है और इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद आप भी इसे स्क्रॉल करके जरूर देखेंगे।

ब्रेकअप पर नानी की राय

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि बस इतने ही कांफिडेंस की जरूरत है। वहीं, एक अन्य महिला यूजर ने लिखा कि एक ऐसी ही नानी तो मैं भी डिजर्व करती हूं। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'kamakaaziiii' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!