वायरल न्यूज़

Viral Video: एक नन्हा फैन अचानक पहुंच गया धोनी के पास, फिर कैप्टन कूल ने जो किया उसने सबका दिल जीत लिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर महेन्द्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक नन्हे फैन से मिल रहे हैं। जिसने तरह का माहौल था उसने दिल जीत लिया है।

Image

माही के पास पहुंचा नन्हा फैन

Viral Video: देश में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) चल रहा है। रोजाना किसी ना किसी टीम के बीच मुकाबले हो रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह किसी त्योहार से नहीं होता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी IPL को लेकर काफी बज रहा है और रोजाना कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें स्टेडियम के अंदर से लेकर बाहर तक के वीडियो शामिल होते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग चौंक जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है और उसकी काफी चर्चा भी हो रही है।

    ये तो हम सब जानते हैं आमतौर पर खिलाड़ियों का जलवा मैदान के अंदर ही दिखता है। लेकिन, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं, जिनका मैदान के अंदर के साथ-साथ बाहर भी लोगों के बीच क्रेज रहता है। महेन्द्र सिंह धोनी के साथ भी कुछ ऐसा ही है। बच्चे हो या फिर बूढ़े कैप्टन कूल को देखते ही दीवान हो जाते हैं। माही को लेकर लोगों में किस तरह की दीवानगी है, ये किसी से छिपा भी नहीं है। हालांकि, माही भी उस प्यार का सम्मान करते हैं और रिटर्न गिफ्ट भी देते हैं। सोशल मीडिया पर भी आप सबने माही के कई मजेदार वीडियो देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं धोनी से मिलने के लिए एक नन्हा फैन अचानक पहुंच जाता है। इसके बाद जो माही करते हैं, उसने सबका दिल जीत लिया। देखें वीडियो...

    एक बार फिर माही ने जीता दिल

    इस वायरल वीडियो ने आपका दिल भी जीत लिया होगा और माही की तारीफ कर रहे होंगे। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है और यूजर्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसे शेयर भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग धोनी की तारीफ करते हुए भी नहीं थक रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article