वायरल न्यूज़

Murgi Saanp Ki Ladai: बच्चों के लिए खतरनाक सांप से भिड़ गई मुर्गी, फिर जो हुआ उसे देख कलेजा कांप जाएगा

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 6, 2023, 12:19 PM IST

Viral Video: एक मुर्गी बच्चों के लिए सांप से भिड़ गई। दोनों के बीच काफी खतरनाक लड़ाई हुई। अंत देखकर लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

मुर्गी ने सांप की हवा कर दी टाइट, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप और मुर्गी के बीच खतरनाक लड़ाई
  • मुर्गी ने सांप की हवा कर दी टाइट
  • नजारा देखकर कांप गए लोग

Murgi Saanp Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग थर्रा जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Shocking Video) काफी क्यूट होते हैं और लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं, कुछ नजारों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में सांप और मुर्गी का एक ऐसा वीडियो (Murgi Saanp Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपका कलेजा भी कांप जाएगा।

इंसान हो या फिर जानवर सभी मां को अपने बच्चों से प्यार होता है। इतना ही नहीं बच्चों के लिए मां जान भी न्यौछावर करने के लिए तैयार रहती है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं एक मुर्गी बच्चों के साथ खेल रही होती है। तभी एक जहरीला और खतरनाक सांप वहां पहुंच जाता है। सांप चूजों का शिकार करना चाहता है। लेकिन, मां तो मां होती है...बच्चों को बचाने के लिए मुर्गी सांप से भिड़ जाती है। दोनों के बीच खतरनाक लड़ाई होने लगती है। फिर जो होता है उसे देखकर शायद आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाए।

दिल दहलाने वाला नजारा

नजारा देखकर जरूर आपका दिमाग हिल गया होगा। क्योंकि, जिस तरह मुर्गी सांप के साथ लड़ रही थी वो वाकई तारीफ के काबिल है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'md_logi05' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां वीडियो देखकर हैरान हैं। तो कुछ लोग मुर्गी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article