वायरल न्यूज़

पहाड़ों पर मैगी बेचकर कितना कमाते हैं लोग, जानने के लिए यूट्यूबर ने लगाई छोटी सी दुकान, एक दिन की कमाई ने उड़ाए होश

लोगों का मानना है कि अगर पहाड़ में जाकर गरमा-गरम मैगी नहीं खाई तो क्या खाक पहाड़ घूमने गए। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि पहाड़ों पर मैगी बेचने वाले कितना पैसा कमाते हैं? इसी सवाल का जवाब जानने के लिए एक यूट्यूबर ने इस पर एक एक्सपेरिमेंट भी कर डाला और जब उसे पता चला कि पहाड़ों पर एक दिन में मैगी बेचकर इतनी कमाई हो सकती है तो उसके होश ही उड़ गए।

पहाड़ों पर मैगी बेचता यूट्यूबर

पहाड़ों पर मैगी बेचता यूट्यूबर (Instagram/@yeah_badal)

यदि आप किसी भी हिल स्टेशन या फिर पहाड़ों में कभी सैर के लिए गए हों तो आपने देखा होगा कि वहां पर मैगी का कारोबार धड़ल्ले से चलता है। इन मैगी की कीमत भी आसमान छूती नजर आती है। जो मैगी बाजार में हमें 15-20 रुपए में मिल जाती हैं, वही उतनी सी मैगी की कीमत पहाड़ों में 100 रुपए तक होती है। क्या पहाड़ों पर मैगी बेचना इतना फायदेमंद है? इसी सवाल का जवाब जानने के लिए एक यूट्यूबर ने पहाड़ों पर अपनी एक छोटी सी मैगी की स्टाल लगाई और पता लगाया कि आखिर एक दिन में मैगी बेचकर लोग कितना कमा लेते हैं। जब उसके हाथों में एक दिन की कमाई आई तो उसके होश ही उड़ गए।

यूट्यूबर ने पहाड़ों पर लगाई मैगी स्टॉल

इस एक्सपेरिमेंट को करने के लिए यूट्यूबर बादल ठाकुर ने पहाड़ों पर एक जगह अपनी मैगी की स्टॉल लगाई, जिसका वीडियो भी उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि यूट्यूबर के स्टॉल पर अच्छी-खासी भीड़ लगी हुई है और लोग बढ़-चढ़कर उसके स्टॉल से मैगी खरीद रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि यूट्यूबर ने एक साधारण सी मेज पर मैगी, डिस्पोजल, गैस चूल्हा और गैस के लिए एक सिलेंडर रखा है। साथ में पानी की कुछ बोतलें भी रखी हैं।

एक दिन की कमाई ने उड़ाए होश

बादल अपने स्टॉल पर प्लेन मैगी 70 रुपए प्रति प्लेट और चीज मैगी 100 रुपए प्रति प्लेट बेच रहे थे। देखते ही देखते उनके स्टॉल पर 4-5 घंटे में करीब 200 प्लेटें मैगी बिक गईं और पूरे दिन में कम से कम 350 प्लेट। अगर 70 रुपए प्रति प्लेट के हिसाब से भी देखें तो एक दिन में 300 प्लेट की कीमत 21000 होगी। अगर लागत खर्च भी निकाल दिया जाए तो भी एक दिन की कमाई 21000 से थोड़ी सी ही कम होगी। यूट्यूबर के वीडियो को देखने के बाद लोगों के होश ही उड़ गए। एक मैगी वाले की एक दिन की कमाई इतनी हो सकती है। यह देख लोगों ने पहाड़ों पर मैगी बेचने का ही काम शुरू करने का मन बना लिया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
Pankaj Yadav author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article