वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (29-JAN-2026): 35 साल बाद रिटायर हुई एयर इंडिया की एयर होस्टेस, आखिरी उड़ान ने सबको कर दिया इमोशनल

आज का वायरल वीडियो (29-JAN-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: किसी भी नौकरी में 35 साल पूरे करना गर्व की बात होती है, लेकिन जब बात आसमान में उड़ते हुए यात्रियों की सेवा करने की हो, तो यह सफर और भी खास बन जाता है। एयर इंडिया की एक एयर होस्टेस नूपुर पार्थ ने 35 साल तक यात्रियों का मुस्कान के साथ स्वागत किया और अब उन्होंने अपने करियर को भावुक अंदाज में अलविदा कहा। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

एयर होस्टेस का फेयरवेल (Instagram/@midnight_ramblings31)

आज का वायरल वीडियो (29-JAN-2026): सोशल मीडिया पर एयर इंडिया के एक एयर होस्टेस के फेयरवेल का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जहां एयर होस्टेस ने 35 सालों तक अपना फर्ज निभाने के बाद आखिरी बार उड़ाने के दौरान अपनी सेवाएं दी और अपने रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की। इस भावुक पल को उनकी बेटी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स भी इमोशनल हो गए।

35 साल बाद बोला करियर को अलविदा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने 35 साल के कार्यकाल के बाद एयर इंडिया की एक एयर होस्टेस नूपुर पार्थ ने बेहद ही भावुक अंदाज में अपने करियर को अलविदा कहा। शिकागो से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट नूपुर पार्थ की आखिरी फ्लाइट थी। वीडियो में नूपुर पार्थ अपनी आखिरी फ्लाइट पर यात्रियों के लिए अंतिम समय अनाउंसमेंट करती नजर आ रही हैं। इस खास पल को उनकी बेटी संजना पार्थ ने अपने फोन में रिकॉर्ड किया। हालांकि अन्य यात्रियों के लिए यह अनाउंसमेंट भले ही बहुत नॉर्मल थी लेकिन नूपुर, उनके परिवार और सहकर्मियों के लिए यह एक यादगार और भावुक पल था।

आखिरी बार किया अनाउंसमेंट

35 साल तक यात्रियों का प्यारी सी मुस्कान के साथ स्वागत करना और उन्हें सेवा देने के बाद यह उनकी अंतिम ड्यूटी फ्लाइट थी। वीडियो में नुपूर नीली साड़ी में बहुत ही शांत और कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। वह पूरी सादगी से अनाउंसमेंट करती हैं और फ्लाइट से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी शेयर करती हैं। इस दौरान उनकी आवाज में ना कोई भारीपन देखने को मिलता है और ना ही चेहरे पर कोई दिखावटी भाव। जो उनकी सालों के अनुभवों का प्रमाण है।

एक सफर जो हमेशा याद रहेगा

इस पल को नुपूर की बेटी संजना पार्थ ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “30.07.2024 उनकी अंतिम घोषणा। क्रू के रूप में उनकी अंतिम उड़ान।” इस छोटे से कैप्शन में एक पूरे करियर की मेहनत, समर्पण और गर्व छिपा हुआ है।

सोशल मीडिया पर लोगों की भावुक प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने नूपुर पार्थ को ढेरों शुभकामनाएं दीं। किसी ने इसे गर्व का पल बताया, तो किसी ने कहा कि यह वीडियो आंखें नम कर देने वाला है। कई लोगों ने एयर होस्टेस की मेहनत और अनुशासन की जमकर तारीफ की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article