वायरल न्यूज़

लगा पानी में डूब गया है शख्स, पुलिस ने बाहर खींचा तो लग गया 440 वॉल्ट का करंट, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 12, 2024, 10:10 AM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि पुलिस ने तालाब किनारे पड़े शख्स को मरा हुआ समझ लिया। मगर जैसे ही बंदे को हाथ लगाया 440 वॉल्ट का झटका लग गया।

Image

जिंदा शख्स को लाश समझकर खींचने लगी पुलिस। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसा कुछ दिखाई देता है कि हम चौंक जाते हैं। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। भरोसा नहीं होता कि ऐसा भी नजारा देखने को मिल सकता है। अभी करीब ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जो पानी में किनारे पर पड़ा है। देखकर लगता है कि शख्स ने प्राण त्याग दिए हैं। अब पुलिस उसे पानी से बाहर निकालने के लिए पहुंचती है। मगर जैसे ही उसका हाथ पकड़कर बाहर खींचने शुरू किया, खुद पुलिसकर्मी को 440 वॉल्ट का झटका लगा गया। आसपास खड़े लोग जिस शख्स को मरा हुआ समझ रहे थे, असल में वो जिंदा निकला है।

तेलंगाना के हनमकोंडा का है वीडियो

वीडियो तेलंगाना के हनमकोंडा का बताया गया है। इसमें स्थानीय लोगों ने तालाब में एक शख्स को देखा जिसका शरीर बिल्कुल भी हिल नहीं रहा था। लोगों को लगा कि शख्स की डूबकर मौत हो चुकी है और तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। आनन-फानन में पुलिस की टीम तालाब के करीब पहुंची। देखकर लगा कि किनारे पर एक अधेड़ उम्र के शख्स की लाश पड़ी है। इसमें पुलिसकर्मी किसी तरह शव को पकड़कर बाहर खींचने की कोशिश करता है। मगर उसने जैसे ही बंदे का हाथ पकड़ा 440 वॉल्ट का झटका लग गया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

आखिर में देखेंगे कि शख्स का हाथ पकड़ते ही वो उठकर खड़ा हो गया। इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने सुबह में करीब पांच घंटे तक उस शख्स को पानी बेसुध पड़ा हुआ देखा। लोगों को लगा कि शख्स की डूबने से मौत हो गई और लाश किनारे आ लगी है। बाद में पुलिस ने शख्स से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो पिछले दस दिनों से ग्रेनाइट की खदान में 12 घंटे की शिफ्ट में काम कर रहा था। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर sachkadwahai नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article