वायरल न्यूज़

Viral Video: मां ने बच्चे से पूछा ऐसा सवाल, मासूम का जवाब सुन आंखों में आ गए लोगों के आंसू, आपकी आंखें भी हो जाएगी नम

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मासूम बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मासूम ने ऐसी बात कही, जिसे सुनकर लोगों के आंखों में आंसू आ गए हैं।

Image

मासूम ने कर दिया सबको भावुक (तस्वीर साभार- @wiggle_bear)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो हंसने पर मजबूर कर देते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Emotional Video) ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं और उन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यकीन मानिए आपकी आंखें नम हो जाएगी और दिल भर आएगा। क्योंकि, एक मासूम बच्चे ने मां के सवालों का जो जवाब दिया उसे सुनकर कोई भी भावुक हो जाएगा। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

    आप सबने सोशल मीडिया पर आज तक कई तरह के वीडियो देख होंगे। इनमें बच्चों के कई वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं। क्योंकि, कई बार वो अपनी हरकतों से अलग ही माहौल बना देते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक बच्चे ने मासूमियत से लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक मां अपने बच्चे से पूछती है कि अगर वो मां कहीं चली जाए और वापस ना आए तो क्या करोंगे? पहले तो वो कहता है कि मां की तस्वीर से प्यार करेगा। लेकिन, कुछ ही पल बात वो खामोश हो जाता है, चेहरे पर डर दिखने लगता है और बच्चे की आंखें नम हो जाती है। इतना ही नहीं अंत में वो रोते हुए कहता है कि आप मर जाओगे? जैसे ही बच्चा ये बात बोलता है सुनकर यूजर्स काफी भावुक हो जाते हैं और इस बात को सुनकर किसी की भी आंखें नम हो जाए। यकीन ना हो तो खुद देख लें वीडियो...

    बच्चे ने कर दिया सबको भावुक

    वीडियो देखकर आप भी जरूर इमोशनल हो गए होंगे। हो सकता है कई लोगों रोने लगे हों। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'wiggle_bear' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, दो मिलियन से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं करीब 70 हजार लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस वीडियो को देखकर तो रोना आ गया। कुछ का कहना है कि काफी भावुक करने वाला वीडियो है। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article