Ajab Gajab News: इस धरती पर बहुत सारी अनोखी जगहें मौजूद हैं। कई जगह इतनी रहस्यमयी हैं, जिनका रहस्य आज तक वैज्ञानिक नहीं सुलझा पाए हैं। ऐसा ही एक पुल धरती पर मौजूद है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस पुल पर पहुंचकर कुत्ते आत्महत्या कर लेते थे। यकीनन इस बात को सुनकर आप सोच में पड़ गए होंगे। इस पुल की कहानी आपको हैरान करने वाली है। दुनिया का सबसे रहस्यमयी पुल स्कॉटलैंड में मौजूद है।इस पुल को कुत्तों का सुसाइड प्वाइंट माना जाता है। माना जाता है कि इस पुल के पास आकर कुत्ते छलांग लगाकर अपनी जान दे देते हैं।
डॉग्स सुसाइड ब्रिज
धरती का सबसे रहस्यमयी पुल स्कॉटलैंड के डंबार्टन इलाके में मौजूद है। जिसकी ऊंचाई तकरीबन 50 फीट है। यहां के लोगों का कहना है कि कोई भी डॉग जब यहां से गुजरता है तो अचानक इससे छलांग लगाकर नीचे कूद जाता है। यहां तक कि कोई पालतू कुत्ता भी जब अपने मालिक के साथ यहां टहलने आता है, तो अचानक रस्सी छुड़ाकर नीचे कूद जाता है। हैरानी की बात यह है कि अब तक सैकड़ों कुत्ते इस पुल से छलांग लगाकर अपनी जान दे चुके हैं। इस वजह से पुल को 'डॉग्स सुसाइड ब्रिज' कहा जाता है।
साल 1950 से वैज्ञानिकों के लिए रहस्य बना पुल
बता दें कि इस अनोखे पुल को साल 1950 में बनाया गया था। पुल के बनने के बाद से ही इस तरह की रहस्यमयी घटनाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल, वैज्ञानिक भी इसके पीछे के रहस्य का अब तक पता नहीं लगा पाए हैं। सबसे बड़ी हैरानी यह है कि अधिकतर कुत्ते एक ही जगह से कूदते हैं। यहां तक कि एडमिनिस्ट्रेशन को यहां पर वॉर्निंग बोर्ड लगवाना पड़ा। प्रशासन ने ऐसा इसलिए किया, जिससे लोग अपने पालतू कुत्तों को इधर से लाना बंद कर दें। इस पुल को लेकर कहा जाता है कि यहां निगेटिव एनर्जी और भूत-प्रेत का साया है। यहां तक कि कई कुत्ते पहले बिल्कुल नॉर्मल होते हैं, लेकिन जैसे ही पुल के पास पहुंचते हैं। उनका बर्ताव पूरी तरह बदल जाता है। वहीं कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि पुल के नीचे से एनिमल्स की तेज स्मेल आती है। यही डॉग्स को अट्रेक्ट करती है। इस कारण कुत्ते पुल से छलांग लगा देते हैं।
