Viral Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार कुछ चीजें बहुत हंसाती भी हैं। उन्हें जितनी बार देखें उनती ही हंसी आती है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो खूब हंसाने वाला है। वीडियो एक अंग्रेज शख्स से जुड़ा है जो भारत घूमने आया है। अंग्रेज इस दौरान बाजार में घूमता है और सबकुछ कैमरे में रिकॉर्ड करता है। उसने खुद के कैमरा में ऐसा कुछ रिकॉर्ड किया जिसे देखकर इंडियन गदगद हो गए। अंग्रेज शख्स से जुड़ा ये वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है और अभी तक बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है।
अंगेज से बिकवा दिए कपड़े
शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि एक शख्स पटरी पर छोटे बच्चों के कपड़े बेच रहा है। शख्स सेल में कपड़े बेच रहा है। वो 150 रुपये में दो जोड़ी बच्चों के कपड़े बेच रहा है। फ्रेम में देखेंगे कि इसी बीच अंग्रेज उसके करीब पहुंचने की कोशिश करता है। इधर शख्स उसकी मदद करता है। इसके बाद जो कुछ नजर आया सबसे ज्यादा मजेदार लगेगा। दरअसल अंग्रेज के करीब आते ही शख्स उससे भी कपड़े बेचने की आवाज लगाने के लिए कहता है। इधर अंग्रेज भी तुरंत आवाज लगाता है, 'डेढ़ सौ में दो।' नेटिजन्स ने अंग्रेज से जुड़े इस वीडियो को बड़ा ही मजेदार कैप्शन दिया है।
देखिए वीडियो
इंडिया घूमने आए अंग्रेज से कपड़े बिकवाने वाला ये वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि अंग्रेज से बदला लेते हुए। एक कमेंट में लिखा कि वाह! मजा आ गया। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @VishalMalvi_ नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
