वायरल न्यूज़

Video: पहाड़ के पीछे से धीरे-धीरे निकला चांद, डेनेवर में दिखा ऐसा नजारा कि देखते रह गए लोग

इंस्टाग्राम पर चांद निकलने का एक बेहद ही खूबसूरत नजारा लोगों के कैमरे में कैद हो गया। जिसमें पहाड़ों के किनारे से धीरे-धीरे उगते चांद को देखा जा सकता है। यह वायरल वीडियो लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है।

Image

अमेरिका के डेनेवर में लोगों ने देखा खूबसूरत उगता हुआ चांद (Instagram/@tessasantarpia)

उगते हुए सूरज को देखना एक बहुत ही शानदारअनुभव होता है लेकिन क्या आपने कभी उगते हुए चांद को देखा है? अगर नहीं तो सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो (Video) इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उगते हुए चांद का नजारा देखने को मिल रहा है। प्रकृति के इस करिशमे को देख लोग हैरान हैं और उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है लेकिन यह जादुई नजारा कोई एडिटेड या AI वीडियो नहीं बल्कि एक हकीकत है। जिसे अमेरिका के डेनेवर में मौजूद रेड रॉक्स थियेटर के ऊपर देखा गया। फिलहाल इस शानदार मूनराइज का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

ऐसा Moonrise शायद ही देखा होगा आपने

वायरल वीडियो (Viral Video) में रात का वक्त देखा जा सकता है। जहां विशाल चट्टानों के बीच आसमान में चांद धीरे-धीरे उगते हुए दिखाई दे रहा है। इस मनमोहक नजारे को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुटी हुई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूर से पहाड़ के पीछे निकल रहा चांद देखने में ऐसा लग रहा जैसे वह धरती के किसी किनारे से निकल रहा हो। चांद जैसे-जैसे ऊपर की तरफ आता है, वैसे-वैसे आसपास का आसमान रोशन होने लगता है। कुछ ही पलों में यह पूरा नजारा इतना खूबसूरत हो जाता है कि देखने वाले अपनी नजरें हटा ही नहीं पाते। वीडियो में चांद का धीरे-धीरे ऊपर उठना इस पूरे नजारे को और भी खास बना देता है।

कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

उगते हुए चांद के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @tessasantarpia नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखकर लोग भी अपनी हैरानी और खुशी जाहिर कर रहे हैं। किसी को यह नजारा किसी फिल्म के सीन जैसा लग रहा है, तो कोई इसे प्रकृति का शानदार शो बता रहा है। कई लोगों का कहना है कि रोज आसमान में चांद निकलता है, लेकिन उसे इस तरह देखने का मौका हर किसी को नहीं मिलता।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article