वायरल न्यूज़

Viral Video: ताऊ के साथ मजे लेते हुए हुक्का पी रहा था बंदर, अंदाज देख कहेंगे- 'ये है 21 वीं सदी का जानवर'

Bandar Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मजे लेते हुए हुक्का पी रहा है। जिसने भी बंदर का यह स्वैग देखा, वो अपनी हंसी को नहीं रोक पाया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जकमर चटकारे ले रहे हैं।

Image

बंदर का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर का अनोखा स्वैग
  • मजे लेते हुए हुक्का पी रहा था बंदर
  • वीडियो देखकर लगाएंगे ठहाके

Bandar Ka Video: सोशल मीडिया के जमाने आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इनमें कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। जबकि, कुछ को देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। हालांकि, यूजर्स इन वीडियो (Funny Video) को काफी पसंद करते हैं और चटकारे लेते हुए प्रतिक्रिया देते रहते हैं। इसी कड़ी में एक बंदर और ताऊ का ऐसा वीडियो (Monkey Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं वीडियो (Today Trending Video) देखने के बाद एक बार जरूर कहेंगे- ये है 21 वीं सदी का जानवर।

आज कल कई जानवर आपको इंसानों की नकल करते नजर आ जाएंगे। कुछ जानवर तो ऐसा कमाल करते हैं, जिसे देखकर इंसान भी दंग रह जाता है। सोशल मीडिया पर भी आपको कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक ताऊ आराम से बैठकर हुक्का पी रहे हैं। अचानक एक बंदर उनके पास पहुंच जाता है। ताऊ को हुक्का पीता देख बंदर खुद नहीं रोक पाता है। बंदर ताऊ के हाथ से हुक्का लेता है और आराम से पीने लगता है। बंदर की इस हरकत को देखकर ताऊ ठहाके लगाने लगते हैं। तो पहले आप भी इस मजेदार वीडियो को देखें...

बंदर ने महफिल लूट ली

वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। सोचे रहे होंगे कि ये बंदर तो कमाल का है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'kallu_chhattar' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, चार लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये बंदर तो जाट निकला। कुछ का कहना है कि बंदर का स्वैग देखकर दिन बन गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article