वायरल न्यूज़

Viral Video: इंसान या हल्क....भारी भरकम ऊंट को कंधे पर उठाकर मस्ती में चलने शख्स, नजारा देख नहीं होगा यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ऊंट को कंधे पर उठाकर आराम से चलते हुए दिखाई दे रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन तक नहीं हो रहा था।

Image

इसे कहते हैं जिगरा... (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स का अनोखा अंदाज
  • ऊंट को उठाकर कंधे पर रख लिया
  • स्वैग देखकर चकरा गया लोगों का दिमाग

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसे-ऐसे वीडियो (Today Viral Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। इनमें कुछ वीडियो (Today Trending Video) तो काफी हंसाने वाले होते हैं। जबकि, वीडियो (Funny Video) देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं और नजारे पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, यूजर्स इन वीडियो (Shocking Video) को काफी पसंद करते हैं और जटकारे लेते हुए प्रतिक्रिया भी देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के दिमाग की बत्ती गुल कर दी। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स ने भारी भरकम ऊंट को कंधे पर उठा लिया और चलते बना।

आज तक आपने लोगों को कुत्ते, बिल्ली, बकरी, बछड़े या फिर छोटे-मोटे जानवर को उठाते हुए देखा होगा। लेकिन, अगर आप से पूछा जाए कि आपने किसी को ऊंट उठाते हुए देखा है। यकीनन आपका जवाब ना ही होगा। दरअसल, ऊंट को उठाना आसान नहीं है। क्योंकि, ऊंट काफी भरकम होता है। लेकिन, एक शख्स ने यह अनोखा कारनाम करके दिखा दिया है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं लोगों की भीड़ लगी हुई है और वहां एक ऊंट भी है। तभी एक शख्स जोश में आकर ऊंट को उठाकर कंधे पर रख लेता है और आराम से चलते बनता है। उसके पीछे-पीछे भीड़ भी चलने लगती है। जिस अंदाज में शख्स ऊंट को उठाता है उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वो इंसान नहीं बल्कि हल्क हो... पहले आप इस वीडियो को देखें....

हाहाकारी नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर हक्के-बक्के रह गए होंगे। कईयों को तो आंखों पर यकीन नहीं हो रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'aabiha_467' नाम के अकाउंट से शेयर किया गाय है। वीडियो को अब तक 4.5 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, चार लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article