वायरल न्यूज़

लड़की का चेहरा देखते ही डर गया बंदर, फिर जो हुआ हंसी नहीं रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 28, 2023, 09:39 AM IST

Best Funny Video Today: सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में देखेंगे कि बंदर ने जैसे ही लड़की का चेहरा देखा, बेचारा बुरी तरह डर गया। उसके होश उड़ गए।

Image

नहीं देखा होगा इससे मजेदार वीडियो। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की का चेहरा देखकर डरा बंदर
  • नजारा देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Best Funny Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में अभी एक बहुत मजेदार वीडियो छाया हुआ है। वीडियो एक लड़की और बंदर से जुड़ा है, जिसमें ऐसा नजारा दिखाई देगा जो हंसने पर मजबूर कर देगा। ये नेटिजन्स को भी खासा पसंद आया है और अभी तक लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि एक लड़की चिड़ियाघर में घूमने पहुंची है। यहां वो अलग-अलग जानवरों को देखती है और उनका वीडियो शूट करती है। इसमें लड़की एक बंदर के पास भी पहुंची और उसे परेशान करती है। मगर तभी सबसे ज्यादा मजेदार नजारा दिखाई है।

लड़की का चेहरा देखकर डरा बंदर

फ्रेम में आगे देखेंगे कि बंदर आराम से बैठा है कि तभी लड़की उसके करीब पहुंच गई। लड़की उसी परेशान करती है और चेहरा उसकी तरफ करने का इशारा करती है। मगर शीशे की दीवार होने की वजह से बंदर लड़की को सुन नहीं पाता है। अब लड़की शीशे पर ही हाथ मारती है और बंदर का ध्यान आकर्षित करती है। अब बंदर धीरे से पीछे की तरफ देखता है। मगर फ्रेम में जो कुछ दिखाई दिया, देखते ही खुशी से उछल पड़ेंगे। दरअसल बंदर ने जैसे ही लड़की का चेहरा देखा बेचारा बुरी तरह डर गया। उसकी आंखें फटी रह गईं। मानो बेचारे ने कुछ बहुत डरावनी चीज देख ली हो।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि लड़की को देखकर बुरी तरह डरे बंदर का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article