Shadi Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता हैं कि हम चौंक जाते हैं, मगर कई बार ऐसा कुछ सामने आता है कि हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। मजेदार वीडियो विवाह से जुड़ा है, जिसमें एक मेहमान लापरवाही कर गया। जिसका नतीजा ये हुआ कि बेचारे को मदद के बाद भी झापड़ खाना पड़ गया।
मदद के बाद भी झापड़ खा गया मेहमान। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
दुल्हन की मदद करने पहुंचा मेहमान
सामने आया वीडियो स्टेज से जुड़ा मालूम होता है। इसमें दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के सामने खड़े हैं। वरमाला की रस्म निभाई जा रही है। मगर दुल्हन गले में वरमाला डालती तभी दोस्त ने दूल्हे को गोद में उठा लिया। दुल्हन बेचारी चुपचाप दूल्हे के नीचे आने का इंतजार करती है। मगर तभी भीड़ से एक मेहमान दुल्हन के करीब पहुंचा और मदद करने लगा। उसने दुल्हन को गोद में उठा लिया। इससे दूल्हा-दुल्हन दोनों एक दूसरे के गले में वरमाला डाल दी।मेहमान ने पत्नी को मार दिया थप्पड़
मगर हैरान हो जाएंगे कि दुल्हन को मेहमान की ऐसी मदद पसंद नहीं आई। उसने नीचे उतरते ही बेचारे को जोरदार झापड़ रसीद कर दिया। झापड़ खाकर दूल्हा समझ चुका था कि उसने मदद में लापरवाही कर दी। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया फिर कोई हंसी नहीं रोक पाएगा। दरअसल खुद झापड़ खाने के बाद मेहमान ने अपनी पत्नी को भी जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया।यहां देखिए वीडियो
विवाह में दुल्हन का झापड़ खाने और फिर अपनी पत्नी को मारने से जुड़ा मेहमान का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो कि इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज और लाइक्स बटोर चुका है।
