वायरल न्यूज़

Shocking Video: बंदर को लगी भूख तो लगा दी अपनी जान की बाजी, इसके आगे जो हुआ उसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि किसी सूखे पेड़ की ऊंची टहनी पर एक फल लटक रहा है। यह फल ऐसी जगह लटक रहा है, जिसे तोड़ना नामुमकिन के बराबर है। अगर कोई जानवर उस फल को तोड़ने के बारे में सोचता भी है तो उसे अपनी जान की बाजी लगानी पड़ेगी।

Image

पेट भरने के लिए बंदर ने लगाई जान की बाजी (एक्स)

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिसे देखकर हमें अपनी आंखों पर भी यकीन नहीं होता है। ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। आपने देखा होगा कि जब किसी जानवर को भूख लगती है तो वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहता है। अगर वह जानवर मांसाहारी है तो बड़े-बड़े जानवरों से भिड़ने की हिम्मत जुटा लेता है, वहीं अगर वह जानवर शाकाहारी है तो भोजन के लिए कुछ भी करने पहुंच जाता है। इसी क्रम में एक वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आपको एक बंदर नजर आएगा। आप देखेंगे कि बंदर को बहुत ही जोर की भूख लगी होती है। इसके बाद वह भोजन के लिए ऐसा काम करता नजर आ रहा है, जिसने यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि किसी सूखे पेड़ की ऊंची टहनी पर एक फल लटक रहा है। यह फल ऐसी जगह लटक रहा है, जिसे तोड़ना नामुमकिन के बराबर है। अगर कोई जानवर उस फल को तोड़ने के बारे में सोचता भी है तो उसे अपनी जान की बाजी लगानी पड़ेगी। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि बंदर अपनी जान की बाजी लगाकर उस फल को तोड़ने के लिए पेड़ की ऊंची टहनी पर पहुंच जाता है। देखा जा सकता है कि अपनी भूख शांत करने के लिए बंदर सूखी और पतली टहनियों पर पहुंच जाता है। इसके बाद बंदर जहां तक पहुंच सकता था, वहां तक तो पहुंच जाता है। लेकिन उसके आगे जाने की हिम्मत वह भी नहीं जुटा पाता। इसके बाद बंदर एक तरकीब निकालता है। वह फल को तोड़ने के लिए ऊपर की एक टहनी का सहारा लेता है। हालांकि, इसके बाद भी वह फल तक नहीं पहुंच पाता। इसके बाद बंदर फल को वहीं लगे रहने देता है और उसे तोड़ने की बजाय सिर्फ खाने पर ध्यान लगाता है। इस वीडियो को @riya21314 नाम के एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है- 'मौत का खेला इसे कहते हैं'।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article