वायरल न्यूज़

VIDEO: महाकाल से महाकाली! कांवड़ यात्रा में दिखा अद्भुत नजारा, एक ही कांवड़ में बदलते दिखे भगवान के दो स्वरूप

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान आधुनिक तकनीक से बनी विशाल कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस अनोखी कांवड़ में भगवान शिव के महाकाल और महाकाली के बदलते स्वरूप दिखाई दे रहे हैं।

Image

महाकाल और महाकाली विशाल कांवड़ यात्रा का वीडियो हो रहा वायरल (Times Now Navbharat)

सावन के महीने में निकलने वाली कांवड़ यात्रा हर साल अपनी भव्यता और आस्था के लिए जानी जाती है। इस बार भी देशभर से लाखों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने शहरों की ओर लौट रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक ऐसी ही विशाल कांवड़ लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। दरअसल, इस कांवड़ में एक साथ बदलते हुए भगवान के दो रूप देखने को मिल रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं की नजर हटाए नहीं हट रही। इस कांवड़ यात्रा का एक वीडियो (Video) भी सामने आया है, जिसे लोग धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं।

कांवड़ यात्रा की सबसे अनोखी झांकी

यह अनोखी कांवड़ (Kanwar) मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र से गुजर रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कांवड़ में भगवान शिव के दो अलग-अलग स्वरूप दिखाए जा रहे हैं। कुछ समय बाद महाकाल का रूप दिखाई देता है और फिर महाकाली का स्वरूप नजर आने लगता है। भगवान के इन बदलते रूपों को देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और इस करीगरी की खूब सराहना भी कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

मुजफ्फरनगर में आकर्षण का केंद्र बनी हाईटेक कांवड़

जानकारी के अनुसार, यह विशाल कांवड़ दिल्ली के उत्तम नगर से आए करीब 30 शिवभक्तों की टोली लेकर चल रही है। सभी श्रद्धालु हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। रास्ते में जहां-जहां यह कांवड़ पहुंच रही है, वहां बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए रुक रहे हैं। कई श्रद्धालु इस अनोखी कांवड़ के साथ फोटो और वीडियो भी बना रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्होंने पहले कभी ऐसी कांवड़ नहीं देखी। उनका मानना है कि यह कांवड़ सिर्फ भक्ति का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसमें आधुनिक तकनीक और धार्मिक आस्था का खूबसूरत मेल भी देखने को मिलता है।

मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन भी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने में जुटा हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article