वायरल न्यूज़

Shocking Video: युवक को बचाते समय गड्ढे में गिरा टैंकर, पुलिस के सामने ही दूध लूट ले गए लोग

Video: दूध का एक टैंकर​ एक युवक को बचाने चक्कर में गड्ढे में पलट जाता है। इससे टैंकर में लगा दूध सड़क किनारे बने गड्ढों में भर जाता है। जैसे ही टैंकर से दूध फैलने की खबर इलाके के लोगों को होती है, वह अपने घर से बर्तन लेकर दूध लूटने पहुंच जाते हैं।

Image

औरैया का वीडियो

Video: यूपी के औरैया से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो अजीतमल NH-19 से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोग सड़क से कुछ उठाकर बर्तन में भरते दिख रहे हैं। इसके बाद इस चीज को लेकर लोग अपने घर जा रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वहीं पर पुलिस खड़ी दिखाई दे रही है। दरअसल, लोग सड़क के किनारे गड्ढे में भरा दूध अपने घर से लाए बर्तन में भरकर उसे चोरी कर रहे हैं।

दूध चोरी का वीडियो हुआ वायरल

रिपोर्ट के अनुसार, अजीतमल NH-19 हाईवे से गुजर रहा दूध का एक टैंकर एक युवक को बचाने चक्कर में गड्ढे में पलट जाता है। इससे टैंकर में लगा दूध सड़क किनारे बने गड्ढों में भर जाता है। जैसे ही टैंकर से दूध फैलने की खबर इलाके के लोगों को होती है, वह अपने घर से बर्तन लेकर दूध लूटने पहुंच जाते हैं। इसके बाद स्थानीय लोग बर्तनों में दूध भरकर अपने घर ले जाने लगते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि लोग पुलिस के सामने ही दूध लूटते नजर आते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि पुलिस टैंकर से दूध लूट रहे लोगों को देखती रहती है। वहीं पुलिस की मौजूदगी में खुलेआम दूध चोरी होता रहता है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि पुलिसकर्मी लोगों को टॉर्च भी दिखा रहे हैं। इसके अलावा लोग टॉर्च की रोशनी में दूध लूटते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो इलाके के साथ-साथ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article