वायरल न्यूज़

Viral Video: जहरीले सांपों के बीच पहुंच गया शख्स, फिर जो हुआ उसे कमजोर दिलवाले बिल्कुल ना देखें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हाहाकारी वीडियो वायरल रो रहा है, जिसमें एक शख्स सांपों के झुंड के बीच पहुंच गया। इसके बाद जो शख्स के साथ खेल हुआ, उसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Image

खौफनाक नजारा (तस्वीर साभार- @memess_expert)

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो (Shocking Video) को देखने के बाद कई बार लोगों को अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। कुछ वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Snake Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक जहरीले सांपों के झुंड के बीच पहुंच गया। इसके बाद जो शख्स के साथ हुआ उसे जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया। कई लोग तो इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

सांप की गिनती खतरनाक जानवरों में होती है। क्योंकि, सांप कब, कहां, किसे अपना शिकार बना ले कुछ कहा नहीं जा सकता? लिहाजा, ज्यादातर लोग सांपों से दूरी बनाकर ही रखते हैं। हालांकि, इस धरती पर सांपों की कई प्रजातियां होती हैं। कुछ सांप ऐसे होते हैं, जिन्हें काटते ही लोगों की मौत तक हो सकती है। जबकि, कुछ के काटने से ज्यादा असर नहीं होता है। लेकिन, इस वीडियो में ऐसा खौफनाक नजारा आपको देखने को मिलेगा, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं एक कमरे के अंदर सांपों का झुंड मौजूद है। झुंड के बीच एक शख्स पहुंच जाता है। इसके बाद सांपों का झुंड ऐसा जलवा दिखाता है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। दिल थामकर देखें वीडियो...

हाहाकारी नजारा

इस हाहाकारी वीडियो को देखकर एक पल के लिए आपके रोंगटे भी खड़े हो गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस खतरनाक वीडियो को 'memess_expert' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे लाइक किए हैं। वहीं, वीडियो पर लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि खतरनाक नजारा है। किसी का कहना है कि लगता है कि कोबरा इसका चाचू है। कुछ का कहना है कि ये तो मौत से खिलवाड़ है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article