वायरल न्यूज़

Shocking Video: मैंगो ग्रेवी मोमोज बनाता नजर आया शख्स, लोग बोले- अब दुनिया खत्म हो जानी चाहिए

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स आम और मैंगो ड्रिंक के साथ मिलाकर मैंगो ग्रेवी फ्राइड मोमोज बनाता नजर आ रहा है। इसके साथ ही शख्स दावा कर रहा है कि यह बहुत टेस्टी और हेल्दी फूड है।

Image

मैंगो मोमोज (इंस्टाग्राम)

Viral Video: आम को फलों का राजा माना जाता है। वहीं दिल्ली वालों को मोमोज काफी ज्यादा पसंद होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम यहां आम और मोमोज का मेल कैसे करवा रहे हैं। दरअसल, दिल्ली के एक दुकानदार ने आम के साथ मोमोज का मेल करवाकर सबको हैरान र दिया है। इस दुकानदार ने मैंगो ग्रेवी मोमोज बनाकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। शख्स का वीडियो इंटनरेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो देखकर आपका भी खराब होगा मूड

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स आम और मैंगो ड्रिंक के साथ मिलाकर मैंगो ग्रेवी फ्राइड मोमोज बनाता नजर आ रहा है। इसके साथ ही शख्स दावा कर रहा है कि यह बहुत टेस्टी और हेल्दी फूड है। सोशल मीडिया पर इस अजीबो-गरीब रेसिपी के सामने आने के बाद लोगों का मूड खराब हो गया है। मोमोज बेचने वाले ने अपने इस नए डिश से इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि एक फूड ब्लॉगर दुकान पर जाकर पूछती है कि वह क्या बना रहे हैं। इसके जवाब में दुकानदार कहता है कि वह मैंगो मोमोज बना रहा है। इसके बाद उसने पूरा मैंगो ग्रेवी मोमोज बनाकर भी दिखाया। दुकानदार ने इसका रेट भी बताया। बता दें कि दुकानदार इस मैंगो ग्रेवी मोमोज को 200 रुपये में बेचता है। वीडियो को Made For Foodie नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article