वायरल न्यूज़

यहां के लोगों को ही नहीं विदेशियों को भी खूब काटते रहता है रीलबाजी का कीड़ा, वायरल होने के लिए रेल की पटरी के नीचे लेट गया शख्स, ऊपर से सरसराते हुए गुजर गई ट्रेन

अपनी जान जोखिम में डालकर रील बनाना सरासर बेवकूफी है लेकिन दुर्भाग्य ये है कि आजकल ये ट्रेंड बन गया है। हर कोई वायरल होने की होड़ में है और ऐसे में लोगों की सोच ये है कि अगर थोड़ी सी रिस्क लेकर वायरल हुआ जा सकता है तो क्यों ना ये रिस्क ले लिया जाए।

Image

रेल की पटरी पर लेटा शख्स (X/@lok62678)

जान को खतरे में डालकर रील बनाना आज के समय में एक नया ट्रेंड बन गया है। लोग वायरल होने की चाहत में एक से एक जानलेवा हथकंडे अपना रहे हैं। अब आप इस विदेशी युवक को ही देख लीजिए, जो वीडियो बनाने और वायरल होने की चाह में ट्रेन के आते ही रेलवे लाइन के नीचे लेट गया। अब इस खतरनाक रील को देख लोग इसे बहादुरी कम उसकी बेवकूफी ज्यादा बता रहे हैं। जरा सी चूक में उसकी जान जा सकती थी। खैर जो भी हो युवक अपने वायरल होने के मंसूबे में कामयाब हो गया और अब उसका यह वीडियो सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

रेलवे ट्रैक पर लेटा शख्स

विदेशी युवक के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ट्रेन की पटरी पर खड़ा है। जैसे ही ट्रेन उसके करीब आती है वैसे ही वह रेलवे ट्रैक पर लेट जाता है और अपना कैमरा नीचे रखकर खुद का वीडियो बनाने लगता है। ट्रन ऊपर से सरसराते हुए गुजर जाती है। युवक नीचे लेटा ही रहता है। युवक के इस जोखिम भरे स्टंट को देखकर हर कोई सहम गया और उसकी बेवकूफी को देखते हुए खरी-खोटी सुनाने लगा।

वीडियो देख भड़के लोग

वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "किसी दिन जान से जाओगे बेटे अगर ऐसा ही चलता रहा तो।" दूसरे ने लिखा, "अपने आप को वायरल करने के लिए यह तरीका बिल्कुल गलत है, जान है तो जहान है।" तीसरे ने लिखा, "ये रील का बुखार पता नहीं क्या करके मानेगा।" चौथे ने लिखा,"भारत में यह सब होते देखा था, आजकल बाहर भी हो रहा है, पहली बार देख रहा हूं।" पांचवें ने लिखा, "अगर ऐसे ही यह लोग बे बकूफी करते रहे तो एक रेस्ट इन पीस ट्रेंड चलता दिखेगा।"

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @lok62678 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article