Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले और अजीबोगरीब हरकतों के वीडियो (Shocking Video) वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस बार दिल्ली की सड़क से जो नजारा सामने आया है, उसने हर किसी को चौंकने पर मजबूर कर दिया है। एक शख्स अपनी बाइक पर डस्टबिन लादकर चल रहा था, लेकिन,कचरा सही जगह फेंकने के बजाय वह चलती बाइक से ही सड़क पर पूरा कूड़ा बिखेरता हुआ निकल गया। जिसने भी यह नजारा देखा वो हैरान रह गया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 'Daveed' नाम के यूजर द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो ने तहलका मचा दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक लाल टी-शर्ट पहनकर मोटरसाइकिल चला रहा है। उसकी बाइक के पिछले हिस्से में एक बड़ा नीला प्लास्टिक का डस्टबिन बंधा हुआ है, जो कचरे से भरा है। चौंकाने वाली बात यह है कि युवक बिना किसी झिझक के दिन के उजाले में चलती बाइक से उस डस्टबिन को झुकाकर कचरा सड़क पर फैलाते हुए आगे बढ़ता जा रहा है। देखकर ऐसा लग रहा था जैसे सड़क कोई डंपिंग यार्ड हो। इस 22 सेकेंड के वीडियो में केवल गंदगी फैलाने का ही अपराध नहीं दिख रहा, बल्कि कई अन्य नियम भी टूटते नजर आ रहे हैं। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। चलती गाड़ी से एक हाथ से संतुलन बनाना और पीछे चल रहे वाहनों के लिए खतरा पैदा करना। इसके अलावा खुले में सड़क पर कचरा फेंकना, जो नगर निगम के कानूनों के तहत दंडनीय अपराध है। देखें वीडियो...
नियमों की उड़ी धज्जियां
इस वीडियो को देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में हद है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, यह वायरल हो गया। वहीं, इस वीडियो को देखकर लोग लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों ने दिल्ली पुलिस व दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को टैग करना शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और लिखा कि धन्यवाद। संबंधित एरिया ट्रैफिक इंस्पेक्टर को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए सूचित कर दिया गया है। वहीं, इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- यह बेहद शर्मनाक हरकत है। शहर और सड़क के प्रति ऐसी बेरुखी देखकर गुस्सा आता है। इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों के पास न तो सिविक सेंस है और ना ही ट्रैफिक नियमों का डर। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
