वायरल न्यूज़

कांवड़ियों ने जेसीबी के पंजे को ही बना लिया 'VIP रथ', देखते रह गए लोग, देखें Viral Video

Viral Video: सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा के कई अनोखे और रंग-बिरंगे रूप देखने को मिलते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए इस नजारे ने सबको हैरान कर दिया है। कांवड़ियों के एक दल ने पैदल यात्रा या पारंपरिक गाड़ियों को छोड़ 'बुलडोजर' का रुख किया।

Image

JCB पर कांवड़िया (तस्वीर साभार- @AnathNagrik)

Viral Video: सावन की फुहारों के बीच इन दिनों सड़कें 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से गूंज रही हैं। कांवड़ यात्रा (kanwad yatra) में भक्तों का उत्साह, श्रद्धा और अनूठे अंदाज हमेशा चर्चा का केंद्र बनते हैं। कोई नंगे पैर सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करता है, तो कोई भारी-भरकम कांवड़ उठाकर चलता है। लेकिन, इस बार इंटरनेट की दुनिया में एक ऐसा वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि यह सिर्फ भारत में ही मुमकिन है। क्योंकि, कुछ कांवड़िये बुलडोजर पर सवार होकर निकल पड़े। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया।

    बुलडोजर पर सवार 'हाई-टेक' कांवड़िया!

    वायरल हो रहे इस नजारे में किसी ट्रैक्टर-ट्रॉली या बस-गाड़ी की जगह एक विशालकाय पीली JCB मशीन सड़क पर शान से दौड़ती दिख रही है। अब आप सोचेंगे कि इसमें नया क्या है? ट्विस्ट यह है कि भक्त गाड़ी के अंदर या पीछे नहीं, बल्कि जेसीबी के आगे वाले विशाल लोहे के पंजे में किसी VIP झूले की तरह सवार हैं।

    भगवा रंग के वस्त्रों में रंगे आधा दर्जन से अधिक कांवड़िया उस पंजे में आराम से जमे हुए हैं। हाथ में गंगाजल से भरी बोतलें, चेहरे पर मुस्कान और हवा में लहराते हाथ... यह पूरा दृश्य देखकर सड़क से गुजरने वाले बाइक सवार और राहगीर भी दंग रह गए। मशीन जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, पंजे में बैठे भक्त पूरे जोश के साथ "बोल बम-का-नारा है, बाबा तेरा सहारा है" के नारे लगाते हैं। भक्ति और देसी जुगाड़ के इस मेल ने वहां मौजूद हर शख्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। देखें वीडियो...

    JCB पर निकले कांवड़िया

    अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। एक्स पर वीडियो को AnathNagrik नाम के पेज से शेयर किया गया है। वहीं, अब इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भक्ति में जब देसी दिमाग मिल जाए, तो ऐसे ही 'रॉकस्टार' आइडिया निकलते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि इसे कहते हैं असली VIP कांवड़ रथ, न ट्रैफिक का डर, न पैर दुखने का झंझट। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article